आम आदमी पार्टी की सहोदरी देवी पर भरोसा, फुसरो अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
बिजली, पानी, नाली-सफाई और भूमि अधिग्रहण मुआवजे का हल प्राथमिकता
सहोदरी देवी ने फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। आम आदमी पार्टी ने उनका समर्थन किया। उनका लक्ष्य बिजली, पानी, सफाई और भूमि अधिग्रहण मुआवजे जैसी स्थानीय समस्याओं का समाधान करना है।
बेरमो : आम आदनी पार्टी ने फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए सहोदरी देवी को समर्थन दिया है। सोमवार को उन्होंने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इससे पूर्व ये फुसरो नगर परिषद वार्ड 18 से तेज-तर्रार पार्षद रह चुकी हैं।

नामांकन के बाद प्रेस-मीडिया से बात करते हुए सहोदरी देवी ने कहा कि फुसरो नगर परिषद की बिजली, पानी, नाली, सफाई जैसी समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता है। विशेष रूप से रैयतों की भूमि अधिग्रहण का मुआवजा सीसीएल द्वारा नहीं देने को गंभीरता से लेकर एनओसी का मुद्दा हल कराएंगी। इसके अलावा अन्य लंबित समस्याओं को हल करना भी उनके मुद्दों में शामिल हैं।
