सेल और राइट्स के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, परिचालन दक्षता और लॉजिस्टिक्स में मजबूती

डीजल लोकोमोटिव बेड़े के रखरखाव और संचालन में RITES देगा विशेषज्ञता

सेल और राइट्स के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, परिचालन दक्षता और लॉजिस्टिक्स में मजबूती

बोकारो स्टील प्लांट (BSL) और RITES लिमिटेड ने लॉजिस्टिक्स और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए। यह कदम डीजल लोकोमोटिव बेड़े के रखरखाव, उत्पादन लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति और लागत कम करने में सहायक होगा।

बोकारो :  बोकारो इस्पात संयंत्र सहित सेल की विभिन्न इकाइयों और खानों में लॉजिस्टिक्स तथा परिचालन दक्षता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड  ने नवरत्न उपक्रम राइट्स लिमिटेड  के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में सेल की ओर से अधिशासी निदेशक (प्रचालन)  पी. के. बैसाखिया तथा राइट्स की ओर से अधिशासी निदेशक (तकनीकी सेवाएँ)  संदीप जैन ने दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। विदित हो कि सेल अपने संयंत्रों और खदानों के परिसरों के भीतर एक समर्पित ‘मिनी रेल नेटवर्क’ का संचालन करता है, जो कच्चे माल की आवक, इन-प्रोसेस ट्रांसफर तथा तैयार उत्पादों के निर्बाध परिवहन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

संयंत्र की भविष्य की क्षमता विस्तार योजनाओं और वर्तमान उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए डीजल लोकोमोटिव बेड़े का प्रभावी रखरखाव, जिसमें वेट-लीज्ड लोकोमोटिव भी शामिल हैं, अत्यंत अनिवार्य है। वर्तमान समय में, जब भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की दिशा में तेजी से अग्रसर है, राइट्स लिमिटेड डीजल लोकोमोटिव के संचालन एवं रखरखाव में अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से सेल के डीजल बेड़े की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करेगा।

भारतीय रेलवे की सुविधाओं, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता तथा कुशल जनशक्ति के विशाल नेटवर्क के साथ राइट्स, सेल की परिचालन आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा करने में सक्षम है।इस सहयोग के माध्यम से दोनों संगठन अपनी मुख्य दक्षताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए परिचालन लागत को अनुकूलित करने तथा कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में कार्य करेंगे। यह पहल कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और पर्यावरण-अनुकूल लॉजिस्टिक्स प्रबंधन की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम सिद्ध होगी।

बीएसएल के संदर्भ में यह समझौता ज्ञापन बोकारो इस्पात संयंत्र की परिचालन दक्षता और लॉजिस्टिक्स प्रबंधन को नई मजबूती प्रदान करेगा। डीजल लोकोमोटिव बेड़े के बेहतर रखरखाव से न केवल संयंत्र के आंतरिक परिवहन की विश्वसनीयता बढ़ेगी, बल्कि यह उत्पादन लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति तथा लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने में भी सहायक होगा, जो अंतत संयंत्र की समग्र उत्पादकता में योगदान देगा।

यह भी पढ़ें विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव में नामांकन तेज, अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार मैदान में झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव में नामांकन तेज, अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार मैदान में
रांची की बेटी सुल्लवी को मिस बोल्ड एंड ब्यूटीफुल का खिताब मिला 
Koderma News : रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते किशोर की ट्रेन से मौत
आम आदमी पार्टी की सहोदरी देवी पर भरोसा, फुसरो अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
सेल और राइट्स के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, परिचालन दक्षता और लॉजिस्टिक्स में मजबूती
निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन के नेतृत्व में बोकारो स्टील प्लांट का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
बड़की सरैया नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन
राजमहल की पवित्र धरा पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का संगम
बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, यह सरकार की नीति-नीयत और चरित्र का चेहरा: संत कुमार घोष
विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है केंद्रीय बजट 2026: भूलन दुबे
बोर्ड परीक्षा से पूर्व डीपीएस रांची ने छात्रों को दिया आशीर्वाद और प्रेरणा का संदेश
अध्यक्ष पद के लिए झामुमो समर्थित उम्मीदवार छोटू पासवान ने भरा नामांकन पत्र