रांची की बेटी सुल्लवी को मिस बोल्ड एंड ब्यूटीफुल का खिताब मिला 

देश के 60 प्रतिभागियों में से टॉप-15 फाइनलिस्ट में शामिल

रांची की बेटी सुल्लवी को मिस बोल्ड एंड ब्यूटीफुल का खिताब मिला 
मिस बोल्ड एंड ब्यूटीफुल सुल्लवी कुमारी (फाइल फोटो)

रांची की सुल्लवी कुमारी ने मावेन मिस प्लस साइज इंडिया 2025 में टॉप-15 फाइनलिस्ट बनने के साथ “मिस बोल्ड एंड ब्यूटीफुल” का खिताब जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया।

रांची: चंडीगढ़ स्थित हॉलीडे इन होटल में आयोजित मावेन मिस प्लस साइज इंडिया 2025 (सीजन-8) प्रतियोगिता में रांची (हरमू) की बेटी सुल्लवी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया। उन्होंने पूर्वी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता के टॉप-15 फाइनलिस्ट में स्थान बनाया। साथ ही उन्हें “मिस बोल्ड एंड ब्यूटीफुल” का विशेष खिताब भी प्रदान किया गया।

रांची के हरमू क्षेत्र की रहने वाली सुल्लवी कुमारी ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से विशेष पहचान बनाई।

उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता प्लस साइज और कर्वी महिलाओं को आत्मविश्वास देने, अपने शरीर को अपनाने और स्वयं से प्रेम करना सिखाने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है, ताकि वे समाज के लिए प्रेरणा बन सकें। सुल्लवी की इस उपलब्धि पर रांची और झारखंड में खुशी का माहौल है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव में नामांकन तेज, अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार मैदान में झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव में नामांकन तेज, अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार मैदान में
रांची की बेटी सुल्लवी को मिस बोल्ड एंड ब्यूटीफुल का खिताब मिला 
Koderma News : रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते किशोर की ट्रेन से मौत
आम आदमी पार्टी की सहोदरी देवी पर भरोसा, फुसरो अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
सेल और राइट्स के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, परिचालन दक्षता और लॉजिस्टिक्स में मजबूती
निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन के नेतृत्व में बोकारो स्टील प्लांट का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
बड़की सरैया नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन
राजमहल की पवित्र धरा पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का संगम
बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, यह सरकार की नीति-नीयत और चरित्र का चेहरा: संत कुमार घोष
विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है केंद्रीय बजट 2026: भूलन दुबे
बोर्ड परीक्षा से पूर्व डीपीएस रांची ने छात्रों को दिया आशीर्वाद और प्रेरणा का संदेश
अध्यक्ष पद के लिए झामुमो समर्थित उम्मीदवार छोटू पासवान ने भरा नामांकन पत्र