Vada Pav Girl video: इंस्टाग्राम वीडियो में अफेयर आरोप, ‘MMS’ टिप्पणी से सोशल मीडिया गरम

Vada Pav Girl video: इंस्टाग्राम वीडियो में अफेयर आरोप, ‘MMS’ टिप्पणी से सोशल मीडिया गरम

Viral vedio: दिल्ली की मशहूर वड़ा पाव गर्ल, चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर दो लड़कियों के साथ अफेयर का बड़ा आरोप लगाया है। इस वीडियो में चंद्रिका बेहद गुस्से में नजर आ रही हैं और ड्रामेटिक अंदाज में वीडियो शुरू करती हैं, जहां वो खुद को बंधा हुआ दिखाती हैं, जैसे किसी ने उन्हें कैद कर रखा हो। पट्टी हटाने और हाथ खोलने के बाद वो सीधे युगम पर भड़कती हैं, कहती हैं, "अय्याशी तुझे मेरी करनी लग रही है और तू दो-दो लड़कियों के साथ कार में क्या कर रहा था? तू MMS बना, वीडियो बना, कुछ भी बना मुझे फर्क नहीं पड़ता।"

https://www.instagram.com/reel/DUdNawZiZlS/?utm_source=ig_web_copy_link

यह विवाद तब शुरू हुआ जब चंद्रिका ने पहले युगम पर बेवफाई का आरोप लगाया और इमोशनल वीडियो के साथ चैट्स व फोटोज के स्क्रीनशॉट शेयर किए। युगम ने भी जवाबी वीडियो पोस्ट कर चंद्रिका पर ही रील्स में किसी शख्स के साथ अफेयर का इल्जाम लगाया, साथ ही कहा कि उन्होंने ही चंद्रिका को स्टार बनाया है और दुकान का एक्सेस उनके पास ही रहेगा। चंद्रिका ने इस पर तीखा पलटवार किया, बोलीं, "दुकान का एक्सेस और तू दोनों नहीं चाहिए। तूने मुझे सड़क से उठाकर महल में बिठाया, वरना आज भी रैपिडो चला रहा होता।" उन्होंने फोन पर चैट्स दिखाते हुए युगम को चेतावनी दी कि वो उन्हें और भड़काएं नहीं।

https://www.instagram.com/reel/DUWK-reE5kr/?utm_source=ig_web_copy_link

बिग बॉस ओटीटी फेम चंद्रिका और युगम का यह सार्वजनिक झगड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां यूजर्स दोनों तरफ के वीडियो शेयर कर बहस कर रहे हैं। कुछ लोग इसे असली दर्द बता रहे हैं, तो कुछ अटेंशन के लिए ड्रामा कहकर तंज कस रहे हैं, जैसे "इंटरनेट कोर्ट अब क्या करेगा?" चंद्रिका ने साफ कहा कि युगम की हरकतों ने उनकी मेंटल हेल्थ बिगाड़ दी है और वो नॉर्मल लाइफ नहीं जी पा रही। मामला अभी भी गरम है और दोनों तरफ से नए वीडियो आते रह रहे हैं।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप