अजय झा बने खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स 2026 के तकनीकी पदाधिकारी

मलखंब खेल के विकास में अजय झा का महत्वपूर्ण योगदान

अजय झा बने खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स 2026 के तकनीकी पदाधिकारी

रांची के शारीरिक शिक्षा शिक्षक और झारखंड मलखंब अकादमी के निदेशक अजय झा को खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स 2026 में मलखंब प्रतियोगिता के लिए तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 2 से 4 अप्रैल 2026 तक अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी।

रांची: के बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2 धुर्वा के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं झारखंड मलखंब अकादमी के निदेशक अजय झा को खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स 2026 के प्रथम संस्करण में मलखंब प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु झारखंड से एकमात्र तकनीकी पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (सरगुजा) स्थित गांधी स्टेडियम में 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी।

अजय झा झारखंड के पहले ऐसे तकनीकी अधिकारी हैं जिन्हें मलखंब खेल में लगातार कई वर्षों से खेलो इंडिया के विभिन्न आयोजनों में तकनीकी जिम्मेदारी सौंपी जाती रही है।

उन्होंने इससे पूर्व खेलो इंडिया यूथ गेम्स, नेशनल गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, नेशनल बीच गेम्स, तथा एसजीएफआई (स्कूली खेल) सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Read More.. Koderma News: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब: महावीरी ध्वज और डंके की चोट पर झूम उठे रामभक्त

वर्तमान में अजय झा मलखंब खेल के संस्थापक, झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव तथा मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड के खेल जगत में गर्व और उत्साह का माहौल है।

Read More.. Ranchi News: पंडरा में बंद घर से 16 लाख की चोरी, जेवरात और नगदी गायब

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें