Ranchi News: पंडरा में बंद घर से 16 लाख की चोरी, जेवरात और नगदी गायब

देवी मंडप रोड स्थित घर में रात के समय वारदात

Ranchi News: पंडरा में बंद घर से 16 लाख की चोरी, जेवरात और नगदी गायब
चोरी की घटना के बाद घर में बिखरा सामान

रांची के पंडरा इलाके में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 16 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देवी मंडप रोड स्थित सुजीत कुमार गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोर जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए।

रांची: पंडरा इलाके में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देवी मंडप रोड स्थित सुजीत कुमार गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोर करीब 16 लाख रुपये के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, घर के सदस्य शुक्रवार दोपहर गुमला गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात के समय सुनसान घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

घटना की सूचना सुजीत कुमार गुप्ता को उनके पड़ोसी द्वारा दी गई। जब वे वापस घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है और अलमारी में रखे सभी कीमती जेवरात व नगदी गायब हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही पंडरा ओपी प्रभारी फैज रवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में जेवरात और नगदी की चोरी की पुष्टि हुई है।

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा

यह भी पढ़ें Bokaro News: बीजीएच में नर्सिंग छात्राओं का नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता का दिया मजबूत संदेश

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग
Sahebganj News: भाजपा की संगठनात्मक बैठक, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का हुआ सम्मान
Koderma News: सदर अस्पताल में मार्च में 12 हजार से ज्यादा मरीजों का हुआ ओपीडी में इलाज
Koderma News: कोचिंग सेंटर से लापता नाबालिग 8 घंटे में बरामद, परिजनों ने जताया आभार
Koderma News: साधु के भेष में लूटपाट करने वाले नशाखुरानी गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
Palamu News: कैंसर जागरूकता से बचाव संभव, समय पर जांच जरूरी: डॉ. स्मृति नेहा
Sahebganj News: मंडरो फॉसिल पार्क में बनेगा रिसर्च हॉस्टल, शोध को मिलेगा बढ़ावा
Sahebganj News: पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now