Sahebganj News: बोरियो प्रखंड में विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
जीव विज्ञान, भौतिकी और पर्यावरण पर आधारित मॉडल्स की प्रस्तुति
साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड कार्यालय परिसर में शिक्षा विभाग के निर्देश पर विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर जीव विज्ञान, भौतिकी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।
साहिबगंज: बोरियो प्रखंड कार्यालय परिसर में शिक्षा विभाग के निर्देश पर दर्जनों विद्यायल के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जीव विज्ञान, भौतिकी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किए, जबकि क्विज प्रतियोगिता में अपनी वैज्ञानिक समझ का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चे अपने मॉडलों और शिक्षण सामग्री के साथ पहुंचे, जबकि शिक्षकों ने उनकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन आगे की प्रतिस्पर्धा के लिए किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और बढ़ गया। विज्ञान प्रदर्शनी में पीएमश्री विद्यालय बड़ा पंचगढ़ को प्रथम स्थान, एमएस पुलिस लाइन को द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान बोरियो के पीएमश्री कस्तूरबा आवासीय विद्यालय को प्राप्त हुआ। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यूएमएस गौरीपुर की शाक्षी कुमारी, द्वितीय स्थान एमएस लोहड़ा की सन्नी कुमार साव एवं सुनील कुमार मंडल, जबकि तीसरे स्थान पर साक्षी कुमारी एवं बलबीर मुंडा विजेता घोषित किए गए। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बीपीओ राजेश्वरी प्रसाद सिन्हा, एचएम राजीव कुमार, सीआरपी, बीआरपी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
