बरहरवा में चलती ट्रेन से गिरकर टीटीई की दर्दनाक मौत

एसी कोच में चढ़ने के दौरान फिसला पैर, हुआ हादसा

बरहरवा में चलती ट्रेन से गिरकर टीटीई की दर्दनाक मौत
बरहरवा जंक्शन

बरहरवा रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में टीटीई प्रकाश कुमार मिश्र (55) की मौत हो गई। वह फरक्का एक्सप्रेस के एसी कोच में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह पटरी पर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

साहिबगंज : बरहरवा रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक दु:खद हादसा हो गया, जिसमें ट्रेन से गिरकर एक टीटीई की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश कुमार मिश्र (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर के निवासी थे।

हादसा तब हुआ जब फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन बरहरवा स्टेशन से मालदा के लिए खुल रही थी। प्रकाश कुमार मिश्र चलती ट्रेन के एसी कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे पटरी पर गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि घटना के बाद रेलवे पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना जानलेवा हो सकता है, इसीलिए सावधानी बरतें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल