Koderma News: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब: महावीरी ध्वज और डंके की चोट पर झूम उठे रामभक्त
SDO और SDPO की निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रामनवमी जुलूस
कोडरमा जिले में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमी धूमधाम और शौर्य के साथ मनाया गया। कोडरमा, झुमरीतिलैया, डोमचांच और जयनगर सहित पूरे जिले में भव्य जुलूस निकाले गए, जहाँ युवाओं ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र और लाठियों का प्रदर्शन किया। महावीरी ध्वज और 'जय श्री राम' के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीओ ओम प्रकाश मंडल और एसडीपीओ अनिल कुमार स्वयं मॉनिटरिंग करते दिखे। कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरा यादव और नगर परिषद अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू समेत कई लोग शामिल हुए।
कोडरमा: भगवान श्रीराम की भक्ति, जय श्रीराम के नारे और शौर्य का प्रदर्शन, यह विहंगम दृश्य शुक्रवार को कोडरमा जिले की सड़को पर दिखा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव का महापर्व रामनवमी की शान पर कोडरमा जिला जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा। रामनवमी के भजनों से एक एक गली और चौक चौराहे गूंज रहा था। डंके की आवाज राम भक्तो का जोश बढ़ा रहा था तो दूसरी तरफ बड़े बड़े महावीरी ध्वज थामे भक्तों की भीड़ जय श्री राम के जयकारे के साथ शौर्य का प्रदर्शन कर रहे थे। हर ओर महावीरी ध्वज ही लहरा रहे थे।

मुख्यालय में कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान भारी संख्या में पुलिस बल के साथ तैनात थे। कोडरमा के जलवाबद में निकाले गए जुलूस में नप अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू, जाहिद अली, उमेश राम, सूरज यादव, अनिल राम, विनोद राम, धीरज राम, अमित कुमार, संतोष कुमार, सुमित कुमार, मनीष कुमार, झुन्नी कुमार, मनोज कुमार, भोला कुमार, बबलू कुमार, बंटी कुमार, संजय पासवान, गुड्डू कुमार, ईशु कुमार, मंकू कुमार, मोनू कुमार, नीरज कुमार, सूरज कुमार, सुधांशु कुमार, मनीष कुमार, सन्नी कुमार, अनिल सिंह, अमित कुमार आदि शामिल थे। वहीं विभिन्न जगहों पर जुलूस और झांकियों में विधायक डॉ नीरा यादव भी शामिल हुईं।
अखाड़ा समितियों ने झांकियों के साथ निकाला जुलूस
कोडरमा में महारामनवमी पर सुंदर झांकियों को निकाला गया। इस दौरान अखाड़ा समितियों के लोगों ने परंपरा हत्यारों लाठियां के साथ शानदार खेल का भी प्रदर्शन किया। इंदरवा परिसर से शुरू होकर जलवाबाद, नगरखारा आदि जगहों से लोग पहुंचे। डोमचांच में इस दौरान विभिन्न स्थानों से आकर्षक झांकी निकाले गए। कोडरमा में गिरिडीह रोड और लोचनपुर की आकर्षक झांकी ने लोगों को खूब प्रभावित किया।
