Ranchi News: बीआईटी के दो पेट्रोल पंप में डकैती, जांच में जुटी पुलिस

अपराधियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी जारी

Ranchi News: बीआईटी के दो पेट्रोल पंप में डकैती, जांच में जुटी पुलिस
(एडिटेड इमेज)

बीआईटी ओपी क्षेत्र में मंगलवार देर रात 6 हथियारबंद अपराधियों ने दो पेट्रोल पंपों पर डकैती कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। अपराधियों ने सबसे पहले ड्रीम प्वाइंट पेट्रोल पंप के कर्मियों को बंधक बनाकर वहां से 2 लाख रुपये से अधिक की लूट की, जिसके बाद एक अन्य पंप से 2 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

रांची: बीआईटी ओपी क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने दो पेट्रोल पंपों पर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि लगभग छह की संख्या में अपराधी बाइक और कार से आए और डकैती की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सबसे पहले अपराधी ड्रीम प्वाइंट पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बना लिया। वहां से अपराधी दो लाख से अधिक की डकैती कर भाग निकले। जबकि दूसरे पेट्रोल पंप से 2 हजार रुपये ही लूट सके।

इस मामले को लेकर बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने बुधवार को बताया कि देर रात दो पेट्रोल पंप पर डकैती हुई है। एक पेट्रोल पंप पर 2 लाख से अधिक, जबकि दूसरे पेट्रोल पंप से दो हजार लेकर अपराधी फरार हुए हैं। पुलिस देर रात घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाल कर जांच की जा रही है। अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान