Sahebganj News: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी के विरुद्ध सघन जांच अभियान
5 नाबालिग लड़कों को मानव तस्करी से बचाया
बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-एक से पाकुड़ (लिट्टीपाड़ा) के रहने वाले 5 नाबालिग लड़कों को पकड़ा गया। ये बच्चे अपने परिजनों को बिना बताए मजदूरी के लिए ट्रेन संख्या 14003 से आरा (बिहार) जा रहे थे। आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और बच्चों को सुरक्षित बाल संरक्षण मंचन, बरहरवा को सौंप दिया।
बरहरवा: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार अपने सहायक, उपनिरीक्षक सुरेश पासवान, हेड कांस्टेबल मजनू सोरेन, कांस्टेबल अनिल कुमार साह एवं कांस्टेबल अजय कुमार को साथ लेकर मानव तस्करी तथा अपराधों के विरुद्ध जांच अभियान चला रहे थे। जांच के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या- एक के यात्री शेड के पास पांच नाबालिग लड़कों को संदेहास्पद अवस्था में बैठा पाया। पूछ-ताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे सभी लिट्टीपाड़ा थाना, पाकुड़ जिला के रहने वाले हैं। वे अपने माता-पिता को बिना जानकारी दिए अपने अन्य साथियों के साथ ट्रेन संख्या 14003 से बरहरवा से आरा, बिहार मजदूरी के कार्य हेतु जा रहे थे।

