Dhanbad News: पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, बमबाजी से फैली दहशत
मारपीट के दौरान पीड़ित से बीस हजार रुपये लूटने का दावा
बाघमारा बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदर गांव में गुरुवार को पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि शुभम सिंह और उसके साथियों ने प्रभाष सिंह के घर में घुसकर मारपीट की और 20 हजार रुपये लूट लिए। अपराधियों ने भागते समय इलाके में दहशत फैलाने के लिए बमबाजी भी की। सूचना मिलते ही बरोरा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर एक बाइक और बम के अवशेष बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
बाघमारा: बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदर गांव में गुरुवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष द्वारा बमबाजी किए जाने से पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर बरोरा थाना और सोनारडीह ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के संबंध में प्रभाष सिंह ने बरोरा थाना में लिखित शिकायत देकर बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब चार बजे वह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान बेहराकुदर निवासी शुभम सिंह अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वहां पहुंचा और उनके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पास रखे करीब 20 हजार रुपये छीन लिए और घर में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया।

