Hazaribagh news: कई वर्षों की परंपरा ओरिया में वाद्ययंत्रों के साथ जीवंत
झंकार और करताल की समन्वित ताल ने सबका मन मोहा
हजारीबाग के ओरिया में रंगोत्सव के अवसर पर कीर्तन समाज द्वारा भव्य ग्राम-भ्रमण का आयोजन किया गया। शिव मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि और भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। ग्रामीणों ने अपने घरों और चौक-चौराहों पर कीर्तन मंडली का अबीर-गुलाल और पारंपरिक पकवानों के साथ सहृदय स्वागत किया। यह आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर के जीवंत प्रतीक के रूप में संपन्न हुआ।
हजारीबाग: रंगोत्सव के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर कीर्तन समाज, ओरिया द्वारा परंपरानुसार शिवमंदिर से ग्राम-भ्रमण का मंगलमय शुभारंभ किया गया। वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनियों से गूंजता वातावरण आध्यात्मिक आभा से आलोकित हो उठा। झंकार और करताल की समन्वित ताल ने ऐसी अनुपम लय उत्पन्न की, जिसने हर हृदय को स्पंदित कर दिया। गूंजते भजनों और उल्लासपूर्ण भक्तिमय स्वर ने पूरे ग्राम को एक सूत्र में बांध दिया। सामाजिक एकता, पारस्परिक प्रेम और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। ग्राम- भ्रमण के दौरान चौक- चौराहा, गली- मुहल्ला एवं कई घरों में पकवान एवं अबीर- गुलाल लगाकर सहृदय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

