Dumka News: कोयला खदानों के खिलाफ जिला खनन टास्क फोर्स की टीम की बड़ी कार्रवाई
माइनिंग इंस्पेक्टर गौरव सिंह के नेतृत्व में टास्क फोर्स का कड़ा प्रहार
By: Anjali Sinha
On
गोपीकांदर: थाना क्षेत्र अंतर्गत ओड़मो पंचायत के डहारटोला गांव में अवैध रुप से संचालित कोयला खदानों के खिलाफ जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक जेसीबी मशीन की मदद से दो अवैध कोयला खदानों की डोजरिंग के कर सुरंगों को पूरी तरह बंद कर दिया। प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि डहारटोला क्षेत्र में पूर्व में डोजरिंग के बावजूद फिर से अवैध तरीके से कोयला खनन किया जा रहा है। इसी सूचना पर माइनिंग इंस्पेक्टर गौरव सिंह एवं मनजीत दुबे तथा अंचल कर्मचारी निरीक्षक विक्रम विक्रांत, के नेतृत्व में जिला खनन टास्क फोर्स की टीम गठित की गयी। इसमें वन विभाग के रेंजर एलआर रवि, गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत, वन प्रभारी साकेत कश्यप, समेत अन्य अधिकारी व कर्मी शामिल थे।

Edited By: Anjali Sinha
