Sahebganj News: गर्मी के मौसम में पटरियों के रख-रखाव पर तकनीकी संगोष्ठी आयोजित
विभिन्न रेल कार्यालयों के कर्मियों की सक्रिय भागीदारी
बरहरवा रेलवे स्टेशन के रेल पथ कार्यालय में मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में "गर्मी के मौसम में पटरियों का रखरखाव" विषय पर हिंदी तकनीकी संगोष्ठी आयोजित की गई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसएल मड़ैया और शशिकांत कुमार ने बताया कि राजभाषा हिंदी के उपयोग से जटिल तकनीकी सावधानियों को समझना आसान होता है। इस संगोष्ठी के माध्यम से रेल कर्मचारियों को भीषण गर्मी के दौरान पटरियों के फैलाव को रोकने और सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के वैज्ञानिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
बरहरवा: रेलवे स्टेशन स्थित रेल पथ कार्यालय में "गर्मी के मौसम में पटरियों का रखरखाव" विषय पर हिंदी में तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बरहरवा रेलवे स्टेशन के विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों ने भाग लिया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसएल मड़ैया ने मालदा मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित इस हिंदी तकनीकी संगोष्ठी की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजभाषा में तकनीकी संगोष्ठी के आयोजन से तकनीकी विषयों पर सीधी और सरल भाषा में जानकारी प्रदान की जा सकती है।

