Ramgarh News: बाहा पर्व पर नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
पूजा-अर्चना के बाद हेलीकॉप्टर से रांची रवाना हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर प्रकृति पर्व 'बाहा' पूरी श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। उन्होंने सरना स्थल पर पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ विधायक बसंत सोरेन, पूर्व विधायक सीता सोरेन और कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा, जिसके बाद वे हेलीकॉप्टर से वापस रवाना हो गए।
गोला: प्रकृति पूजा और आदिवासी सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक बाहा पर्व के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बरलंगा से नेमरा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरा मार्ग पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। गांव और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

बैठक में बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा, जिला उपसमाहर्ता गीतांजलि कुमारी, कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही पूर्व विधायक सीता सोरेन, विधायक बसंत सोरेन, स्थानीय विधायक ममता देवी, जिला नगर अध्यक्ष कुसुम लता मुंडा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बजरंग महतो भी मौजूद रहे। इसके अलावामौके पर उपरबरगा पंचायत के मुखिया जीतलाल टुडू, झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद किस्कू, आलम अंसारी, किशोर सोरेन, प्रमेश्वर सोरेन, महालाल, दिनेश, प्रमोद कुमार टुडू, संजय हांसदा, गंगामुनी सोरेन, दीपमुनी सोरेन, सुशीला टुडू, दिनेश टाटी, बंधु बेदिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
