Palamu News: न्यू सुरभि क्लब के अध्यक्ष बने संजय चंद्रवंशी
अध्यक्ष को पगड़ी और माला पहनाकर किया सम्मानित
मेदिनीनगर के हमीदगंज स्थित न्यू सुरभि क्लब ने रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें संजय चंद्रवंशी को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया। बैठक में दीपक चंद्रवंशी को महामंत्री और रंजीत कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिन्हें क्लब के सदस्यों ने पगड़ी और माला पहनाकर सम्मानित किया। साल 2009 से स्थापित यह क्लब अपनी भव्य शोभायात्रा और आकर्षक रथ के लिए पलामू में प्रसिद्ध है, जिसे महावीर नवयुवक दल जेनरल द्वारा अक्सर प्रथम पुरस्कार से नवाजा जाता है। अध्यक्ष ने संकल्प जताया कि इस बार भी आकर्षक रथ और धूमधाम से निकलने वाली शोभायात्रा भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी, जिसके लिए जल्द ही पूरी कमेटी का विस्तार कर सदस्यों को पदभार सौंपे जाएंगे।
मेदिनीनगर: रामनवमी पूजा को लेकर शहर के हमीदगंज मोहल्ला में न्यू सुरभि क्लब के सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण बैठक की बैठक में क्लब के सदस्यों ने सर्वसम्मति से फिर से इस वर्ष भी पुनः संजय चंद्रवंशी को अध्यक्ष चुना गया अध्यक्ष चुने जाने पर सभी सदस्य ने उन्हें पगड़ी और माला पहनाकर सम्मानित किया और महामंत्री के रूप में दीपक चंद्रवंशी एवं कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार को बनाया गया मौके पर उपस्थित संजय चंद्रवंशी ने कहा कि रामनवमी पूजा को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों ने पुनः मुझे कार्यभार सोपा है।

वही मौके पर उपस्थित सुमित कुमार काजू मनोज निलेश रजत वर्मा अमन ग्रुप लकी ग्रुप भगत शर्मा गुड्डू सिन्हा एवं हमारे क्लब के जूनियर एवं सबसे सक्रिय कार्यकर्ता पवन अग्रवाल और विकास पांडे शुभम रंजीत मिट्ठू सिन्हा चिंटू राहुल एवं ग्रुप के तमाम कार्यकर्ता सभी राम भक्त मौके पर उपस्थित थे। और कुछ ही दिनों में क्लब के अध्यक्ष के द्वारा पूजा कमेटी का विस्तार किया जाएगा एवं सभी सदस्यों को पदभार दिया जाएगा।
