Pakur News: महिला को झांसे देकर करीब तीन लाख का गहना ले उड़े दो ठग 

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई बदमाशों की तस्वीर

Pakur News: महिला को झांसे देकर करीब तीन लाख का गहना ले उड़े दो ठग 
(फोटो)

पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में ठगी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां खुद को जेवर साफ करने वाला बताकर दो अज्ञात युवकों ने 60 वर्षीय रेणुका पाल से लगभग 3 लाख रुपये मूल्य का सोना (दो भरी) ठग लिया। बदमाश काले रंग की बजाज एनएस पल्सर मोटरसाइकिल से आए थे और वारदात को अंजाम देकर दुमका रोड की ओर फरार हो गए। घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पाकुड़िया थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पाकुड़िया: मुख्यालय अंतर्गत मोंगलाबांध गांव में एक ठगी की बड़ी घटना सामने आई है,जहां गहना साफ करने के नाम पर अज्ञात बदमाशों ने एक बूढ़ी महिला को झांसे में लेकर करीब तीन लाख रुपए मूल्य का सोना लेकर फरार हो गए। यह घटना पाकुड़िया से दुमका जाने वाले मुख्य सड़क के समीप घटी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मोंगलाबांध निवासी रेणुका पाल, उम्र 60 साल पति स्वर्गीय लम्बोदर पाल के घर पर सुबह 09:25 बजे (सीसीटीवी फुटेज के अनुसार)उस समय यह वारदात हुई जब घर में पुरुष और जानकार सदस्य मौजूद नहीं थे।इसी दौरान दो अज्ञात युवक ब्लैक कलर की बजाज एनएस पल्सर मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। 

उन्होंने खुद को गहना साफ करने वाला कारीगर बताते हुए घर की महिला को भरोसे में लिया। जो की अधिक पढ़ी-लिखी नहीं हैं, उनके झांसे में आ गईं और अपना लगभग दो भरी सोने का गहना साफ करने के लिए दे दिया। बदमाशों ने बड़ी चालाकी से गहना लेकर कहा कि सामने ही उनका एक साथी मौजूद है, गहना साफ करने वाला मशीन वहीं पर है। जिससे वहीं पर वे गहना साफ कर देंगे। इतना कहकर वे बाहर निकले और मोटरसाइकिल स्टार्ट कर मौके से फरार हो गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद आसपास खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पता चला कि दोनों युवक दुमका रोड की ओर से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी दिशा में भाग निकले। आगे की जांच में हनुमान मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज से भी पुष्टि हुई कि आरोपी दुमका रोड की ओर तेजी से जाते हुए देखे गए। हालांकि मोटरसाइकिल का नंबर स्पष्ट रूप से नहीं मिल सका है, जिससे उनकी पहचान में दिक्कत आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार द्वारा पाकुड़िया थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दिया है

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर
Bokaro News : अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा, दुकान में छापेमारी
Palamu News: एसडीओ की अध्यक्षता में S.I.R को लेकर बैठक
Palamu News: जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं 
सरिया थाना में ईद-रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट
Palamu News: डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने त्योहारों को लेकर सफाई व रोशनी पर दिया जोर
Lohardaga News : प्रशिक्षण से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी सेविकाएं, बच्चों को मिलेगा बेहतर आधार
Lohardaga News : ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान
Dhanbad News: मिडिल ईस्ट युद्ध का साया हटा: फर्टिलाइजर प्लांट में फिर शुरू हुआ पूर्ण उत्पादन
गोमो स्टेशन की खड़ी सीढ़ियां बनीं जानलेवा, प्लेटफॉर्म पहुंचने से पहले यात्री की मौत
Dhanbad News: जमीन विवाद में बहूभोज बना रणक्षेत्र, 11 पर जानलेवा हमले की शिकायत
Dumka News: डॉ. प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत, बाइक रैली से गूंजा शहर