Palamu News: गैस के दाम में वृद्धि के बाद पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़

अफवाहों पर लगाम कसने की जरूरत

Palamu News: गैस के दाम में वृद्धि के बाद पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़
(नितिन पांडेय)

मेदिनीनगर में घरेलू गैस के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैल गई। इस सूचना के बाद पलामू जिले के पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग टंकी फुल कराने के साथ-साथ गैलन में भी तेल भरवाने लगे। होली की छुट्टियों के कारण आपूर्ति कम होने से कई पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पलामू जिला अधिवक्ता संघ ने प्रशासन से इस अफवाह पर रोक लगाने और गैलन में तेल की बिक्री बंद करने की मांग की है।

मेदिनीनगर: शनिवार की सुबह घरेलू गैस के मूल्य में 60 रूपए वृद्धि के बाद लोगों के बीच पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर अचानक अफवाह फैली। सूचना फैलते ही मेदिनीनगर जिला मुख्यालय समेत पलामू जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भीड़ बढ़ गई। अधिकांश वाहन चालक वाहन की टंकी फुल कराते दिखे। वहीं कई पेट्रोल पंप पर लोग गैलन में तेल भरवा रहे थे। वाहन की टंकी फुल करने व गैलन में तेल भरवाने के कारण अधिकांश पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी लाईन लग गई। दरअसल होली के कारण कई पेट्रोल पंप बंद थे और इससे जुड़े कर्मी भी छुट्टी पर थे। पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति करनेवालों वाहनों की संख्या कम होने के कारण  कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल एवं डीजल नहीं था। 

इस बीच अचानक इस तरह के अफवाह के कारण पेट्रोल पंप पर काफी भीड़ हो गई थी। पलामू जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव नितिन पांडेय ने बताया कि सुबह में गाड़ी में तेल भरवाने गया था लेकिन भीड़ अधिक थी। काफी इंतजार के बाद जब पंप के पास पहुंचा तो अधिकांश लोग गैलन में तेल भरवाते दिखे। उन्होंने पलामू जिला प्रशासन से इस अफवाह पर रोक लगाने के लिए पेट्रोल एवं डीजल गैलन में नहीं देने तथा पेट्रोल एवं डीजल सिर्फ वाहनों की टंकी में देने के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को उचित निर्देश देने की मांग की है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

“गणित के जादूगर” पीके बिस्वास ने पूरे किए शिक्षण के 50 वर्ष “गणित के जादूगर” पीके बिस्वास ने पूरे किए शिक्षण के 50 वर्ष
टी20 विश्व कप के बाद अब ओलंपिक में इतिहास रचने की तैयारी : सूर्यकुमार यादव
Dhanbad News: CA इंटरमीडिएट परीक्षा में विवेक सिंह ने पाई सफलता
Dhanbad  News: दामोदर नदी में अवैध खनन का मामला
Pakur News: पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा बैठक  
Koderma News: फैक्ट्री में काम करने के दौरान सीढ़ी से गिरकर मजदूर की मौत
Pakur News: विद्युत आपूर्ति व राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक
Pakur News: आकांक्षा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
Pakur News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘प्रोजेक्ट बदलाव’ कार्यक्रम आयोजित
Dumka News: चुटो पहाड़ के समीप दर्दनाक सड़क हादसा, मासूम बच्चे सहित दो की मौत
Palamu News: प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ शिशिर सिन्हा गंगा हॉस्पिटल में दे रहे हैं अपना सेवा
Palamu News: हुसैनाबाद में युवा कवि विनोद सागर की नौवीं पुस्तक 'उड़ान' का भव्य लोकार्पण