Dhanbad  News: दामोदर नदी में अवैध खनन का मामला

सरयू राय जाएंगे हाई कोर्ट, सीबीआई जांच की करेंगे मांग

Dhanbad  News: दामोदर नदी में अवैध खनन का मामला
(सरयू राय)

बाघमारा के भाटडीह क्षेत्र में दामोदर नदी के पास हो रहे अवैध कोयला खनन को लेकर विधायक सरयू राय ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने जिला प्रशासन पर सबूत मिटाने का आरोप लगाते हुए मामले की CBI जांच के लिए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर करने की घोषणा की है। सरयू राय का कहना है कि खनन माफियाओं द्वारा नदी की धारा मोड़ने से पर्यावरण और सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान हो रहा है।

बाघमारा: भाटडीह क्षेत्र में दामोदर नदी के समीप हो रहे अवैध कोयला खनन के मामले को लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय अब अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए वे जल्द ही झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे और जांच (सीबीआई) से कराने की मांग करेंगे।

विधायक सरयू राय ने बताया कि विगत दिनों उन्होंने दामोदर नदी की धारा मोड़कर किए जा रहे अवैध खनन का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया था। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर अब न्यायिक हस्तक्षेप जरूरी हो गया है। उनका आरोप है कि मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने अवैध खनन रोकने के बजाय सबूत मिटाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि महुदा और भाटडीह के जंगलों में आज भी कई स्थानों पर अवैध खनन जारी है, जिससे सरकार को भारी राजस्व क्षति हो रही है। सरयू राय के अनुसार इस अवैध खनन से केंद्र सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है, वहीं दामोदर नदी के प्राकृतिक प्रवाह और पर्यावरण संतुलन पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध खनन पर स्थायी रूप से रोक लगाई जा सके। विधायक ने कहा कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो क्षेत्र में पर्यावरण और नदी तंत्र को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

“गणित के जादूगर” पीके बिस्वास ने पूरे किए शिक्षण के 50 वर्ष “गणित के जादूगर” पीके बिस्वास ने पूरे किए शिक्षण के 50 वर्ष
टी20 विश्व कप के बाद अब ओलंपिक में इतिहास रचने की तैयारी : सूर्यकुमार यादव
Dhanbad News: CA इंटरमीडिएट परीक्षा में विवेक सिंह ने पाई सफलता
Dhanbad  News: दामोदर नदी में अवैध खनन का मामला
Pakur News: पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा बैठक  
Koderma News: फैक्ट्री में काम करने के दौरान सीढ़ी से गिरकर मजदूर की मौत
Pakur News: विद्युत आपूर्ति व राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक
Pakur News: आकांक्षा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
Pakur News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘प्रोजेक्ट बदलाव’ कार्यक्रम आयोजित
Dumka News: चुटो पहाड़ के समीप दर्दनाक सड़क हादसा, मासूम बच्चे सहित दो की मौत
Palamu News: प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ शिशिर सिन्हा गंगा हॉस्पिटल में दे रहे हैं अपना सेवा
Palamu News: हुसैनाबाद में युवा कवि विनोद सागर की नौवीं पुस्तक 'उड़ान' का भव्य लोकार्पण