Pakur News: आकांक्षा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
उपायुक्त मनीष कुमार ने केंद्रों का लिया जायजा
By: Anjali Sinha
On
पाकुड़: आकांक्षा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने पीएम श्री हरिणडांगा 10+2 विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और केंद्र अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली और सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो।

Edited By: Anjali Sinha
Tags: prosperous Jharkhand Pakur district news Deputy Commissioner Manish Kumar Pakur Akanksha Exam 2026 Pakur Jharkhand Akanksha Scheme Harindanga School Pakur Medical Engineering Free Coaching Jharkhand Jharkhand Akanksha Exam Result 2026 CLAT Coaching Jharkhand Government Education Department Pakur PM Shri School Pakur
