एलपीजी रिफिल बुकिंग नियम में कोई बदलाव नहीं, लोग अफवाहों से बचें: केंद्र

सोशल मीडिया पर वायरल दावों को सरकार ने किया खारिज

एलपीजी रिफिल बुकिंग नियम में कोई बदलाव नहीं,  लोग अफवाहों से बचें: केंद्र

केंद्र सरकार ने LPG रिफिल बुकिंग टाइम लिमिट में बदलाव की खबरों को अफवाह बताया, मौजूदा नियम ही लागू रहेंगे।

नई दिल्ली: देश में एलपीजी रिफिल बुकिंग की समयसीमा को लेकर चल रही खबरों और सोशल मीडिया पोस्टों का केंद्र सरकार ने खंडन करते हुए गलत बताया है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही लोगों से अफवाहों से बचने की भी अपील की है।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) कनेक्शन के लिए 45 दिन, नॉन-पीएमयूवाई सिंगल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 25 दिन और नॉन-पीएमयूवाई डबल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 35 दिन की नई समयसीमा तय की गई है। मंत्रालय ने कहा यह जानकारी गलत है और मौजूदा व्यवस्था ही लागू है।

वर्तमान नियमों के अनुसार एलपीजी रिफिल बुकिंग की समयसीमा शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन है। यह सभी प्रकार के कनेक्शन पर समान रूप से लागू होती है। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और अनावश्यक या घबराहट में रिफिल बुकिंग न करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि देश में पर्याप्त एलपीजी स्टॉक उपलब्ध है और चिंता की कोई बात नहीं है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: रक्तदान से बची मरीज की जान, ‘समर्पण एक नेक पहल’ की सराहनीय पहल
Palamu News: जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न, डीसी समीरा एस के संदेश से युवाओं में उत्साह
Palamu News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Pakur News: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: लंबे समय से फरार वारंटी लालटू शेख गिरफ्तार
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफल आयोजन
Koderma News: विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
Koderma News: उपायुक्त और एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Koderma News: 180 किमी प्रति घंटे की गति से हुआ ट्रायल, हाईस्पीड से दौड़ी ट्रेन
Bokaro News: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास
Bokaro News: जनरल अस्पताल: स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन