Jamshedpur News : गायत्री परिवार ने धूमधाम से मनाया प्रभाकर राव दंपति का 40वां वैवाहिक वर्ष

कार्यक्रम में लगभग 250 गायत्री परिजनों की रही उपस्थिति

Jamshedpur News : गायत्री परिवार ने धूमधाम से मनाया प्रभाकर राव दंपति का 40वां वैवाहिक वर्ष

जमशेदपुर के गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी में के. प्रभाकर राव और करवी देवी का 40वां विवाह दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भजन, मंगलकामना और आशीर्वचन के साथ लगभग 250 गायत्री परिजनों ने भाग लिया।

जमशेदपुर  : गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी में गायत्री शक्तिपीठ टाटानगर के मुख्य ट्रस्टी के. प्रभाकर राव एवं उनकी धर्मपत्नी गायत्री परिवार की समर्पित कार्यकर्ता करवी देवी का 40वां विवाह दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ दंपति को सम्मानित किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में लगभग 250 गायत्री परिजनों की उपस्थिति रही, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

प्रभाकर राव अखिल भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी भी हैं और सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए उन्हें विशेष रूप से सराहा गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सहायक प्रबंध ट्रस्टी  सुरेश लाल अपनी धर्मपत्नी  मीरा कुमारी के साथ उपस्थित रहे। वहीं मुनमुन चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य शामिल हुए और सभी ने मिलकर इस विशेष अवसर को उल्लासपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम के दौरान भजन, मंगलकामना और आशीर्वचन के साथ प्रभाकर राव दंपति के दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई। पूरे आयोजन में पारिवारिक और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।

यह भी पढ़ें युवक ने कीटनाशक खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

कोडरमा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार कोडरमा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार
Ranchi News : सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर की पहल, 141 लोगों की हुई जांच
Chaibasa News : बाईपास के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों ने तोड़ा दम
Chaibasa News : पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर युवक ने दी जान
लॉटरी से तय हुआ पाकुड़ नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव, राणा ओझा बने विजेता
Ranchi News : उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिले, प्रशासन करे ठोस पहल: शैलेश सिन्हा
Sahebganj News : बोरियो में जमीन विवाद ने ली महिला की जान, भाभी-भतीजी गिरफ्तार
अगले 12 महीने क्रिकेट से भरपूर, टीम इंडिया खेलेगी इतने देशों के खिलाफ मैच
होर्मुज स्ट्रेट खुला भारतीय टैंकरों के लिए: पुष्पक-परिमल सुरक्षित, ईरान युद्ध में भारत की कूटनीतिक जीत
Jamshedpur News : गायत्री परिवार ने धूमधाम से मनाया प्रभाकर राव दंपति का 40वां वैवाहिक वर्ष
Bokaro News : बीएसएल के नव सृजन पार्क में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस आयोजित
Bokaro News : जन्मदिन पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने बाबूजी को किया याद