Ranchi News : उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिले, प्रशासन करे ठोस पहल: शैलेश सिन्हा
25 दिन बाद भी गैस बुकिंग में आ रही परेशानी
रांची में रसोई गैस वितरण की निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति के गठन का शैलेश कुमार सिन्हा ने स्वागत किया, साथ ही गैस बुकिंग में आ रही तकनीकी समस्या के समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।
रांची : रसोई गैस के वितरण पर रांची उपायुक्त द्वारा जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठान कर समुचित रूप से उपभोक्ताओं को रसोई गैस मिलता रहे के निर्णय का स्वागत करते हुए सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता सह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रांची जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार सिन्हा ने स्वागत करते हुए कहा कि उपभोक्ता का हित का ख्याल रखना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है ।

जाहिर है कि लाखों उपभोक्ताओं का सॉफ्टवेयर को अपडेट करने में हफ्तों लग सकता है इस बीच जिनका 30 दिन से भी ऊपर रसोई गैस लिए हो चुके हैं उन्हें अभी भी बुकिंग किसी भी माध्यम से नहीं हो पा रहा है चाहे वह व्हाट्सएप हो या मैसेज हो इसलिए इसका वैकल्पिक व्यवस्था उपायुक्त रांची जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी के माध्यम से करवाने की व्यवस्था करें खुद उपभोक्ताओं की समस्या का निरीक्षण और परीक्षण करें अन्यथा मॉनिटरी कमेटी का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा।
गैस बुकिंग की समस्या वही तो वहीं रह जाएगी उपभोक्ता परेशान रहेंगे उनका समाधान नहीं होगा सरकार खुद ही फैसला लिया है कि जिसका 25 दिन पूरा हो गया है उन्हें दूसरी सिलेंडर दिया जाएगा अतः अगर सॉफ्टवेयर के माध्यम से नहीं हो पा रहा है तो वैकल्पिक व्यवस्था हो साथ ही साथ अभी शादी विवाह का सीजन है कमर्शियल सिलेंडर पर भी सब उचित रूप से विचार किया जाए ।
