होर्मुज स्ट्रेट खुला भारतीय टैंकरों के लिए: पुष्पक-परिमल सुरक्षित, ईरान युद्ध में भारत की कूटनीतिक जीत

होर्मुज स्ट्रेट खुला भारतीय टैंकरों के लिए: पुष्पक-परिमल सुरक्षित, ईरान युद्ध में भारत की कूटनीतिक जीत
(एडिटेड इमेज)

नई दिल्ली: ईरान के युद्धग्रस्त हालातों में होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय तेल टैंकरों का सुरक्षित गुजरना बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में उभरा है। पश्चिम एशिया में अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते पर सख्त निगरानी बिठाई थी, लेकिन भारत के दो टैंकर पुष्पक और परिमल को बिना किसी रुकावट के रास्ता दे दिया गया।

लाइबेरिया के झंडे वाला टैंकर जहाज़ ‘शेनलॉन्ग’, जिसका कप्तान एक भारतीय है, सऊदी अरब के रास तनुरा पोर्ट से कच्चा तेल लेकर मुंबई पोर्ट के पास भारतीय जलक्षेत्र में दाखिल हुआ।

Strait of Hormuz blockade map. Persian Gulf oil shipping lanes, chokepoint zone, and major oil export terminals. Vector map illustration

विदेश मंत्री एस जयशंकर की उनके ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के साथ कम से कम तीन दौर की बातचीत ने यह संभव बनाया, जिसमें मंगलवार को भी पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा हुई। ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने पहले ही संकेत दे दिया था कि अमेरिका, इजरायल और यूरोपीय देशों के जहाजों पर रोक रहेगी, लेकिन भारत जैसे सहयोगी देशों को छूट मिलेगी। ईरानी उपविदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने दिल्ली के रायसीना डायलॉग में भी इसकी पुष्टि की थी।

Read More.. मंडी के सरकाघाट में शादी से लौट रही कार गहरी खाई में गिरी; खतरनाक मोड़ पर फिर हुआ हादसा

Maritime traffic in the Strait of Hormuz

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के 20 फीसदी व्यापार का गेटवे है, इसलिए युद्ध के बाद यहां ट्रैफिक में 95 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज हुई। फिर भी, रूस, चीन और कुछ अन्य देशों के चुनिंदा जहाजों को भी अनुमति मिली, जैसे रूसी टैंकर HH ग्लोरी, चीनी बल्क कैरियर जिन है वो, साइनो ओशन, कंटेनर शिप रन चेन 2, ग्रीस का शेनलॉन्ग और मेडागास्कर के जहाज। ईरानी नौसेना के संरक्षण में डार्क फ्लीट वाले टैंकर भी निकले।Aerial view of sea transportation huge ship of crude oil tanker in Istanbul Strait and a wonderful sunrise

हालांकि खतरे अभी बरकरार हैं, जैसा कि बुधवार को गुजरात के कांडला बंदरगाह जा रहे थाई कार्गो शिप मयूरी नारी पर मिसाइल हमले से साबित हुआ। हमले में 20 क्रू सदस्यों को बचाया गया, लेकिन तीन लापता हैं। भारत ने व्यावसायिक जहाजों पर निशाना बनाने की कड़ी निंदा की है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

सिलिंडर के दाम बढ़ते ही कांग्रेस आक्रामक, बोली- फिर चला महंगाई का चाबुक; राहुल ने पेट्रोल-डीजल पर भी दी चेतावनी सिलिंडर के दाम बढ़ते ही कांग्रेस आक्रामक, बोली- फिर चला महंगाई का चाबुक; राहुल ने पेट्रोल-डीजल पर भी दी चेतावनी
New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत
ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नौसेना को मिला ‘महेंद्रगिरी’ युद्धपोत, ब्रह्मोस मिसाइल तैनाती से बढ़ेगी समुद्री ताकत; 75% स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल
बुद्ध अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होने लद्दाख पहुंचे अमित शाह, बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे पूजन
एक्जिट पोल: टुडे चाणक्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत, असम में भी वापसी के संकेत
जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत एक मई से, रांची में तैयारियां पूरी; 16 मई से घर-घर गणना शुरू
महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड; 6 मई को धरना का ऐलान
नेपाल सीमा से घुसपैठ करते दो युवक गिरफ्तार, लाखों की नेपाली व भारतीय करेंसी बरामद; संयुक्त कार्रवाई में सफलता
पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने को बदला पटना जू का नाम: राजेश राठौड़ का सीएम सम्राट चौधरी पर हमला
सीवान में बारात बनी रणभूमि, ड्रोन कैमरा चला रहे फोटोग्राफर को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर
प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने बिजली के पोल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया