Sahebganj News : बोरियो में जमीन विवाद ने ली महिला की जान, भाभी-भतीजी गिरफ्तार

गाली-गलौज के बाद पत्थर से हमला, मौके पर ही महिला की मौत

Sahebganj News : बोरियो में जमीन विवाद ने ली महिला की जान, भाभी-भतीजी गिरफ्तार
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी, आसपास खड़े ग्रामीण

साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के कारण एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बांझी फुटानी हाट परिसर में संझली हांसदा नामक महिला की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका का अपनी चचेरी भाभी और भतीजी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र के बांझी फुटानी हाट परिसर से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। मृतक की पहचान बांझी संथाली निवासी लोंगरा हांसदा की 40 वर्षीय पुत्री संझली हांसदा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या आपसी जमीनी विवाद में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार को मृतका संझली हांसदा, चचेरी भाभी मंझली मुर्मू और भतीजी तारा हांसदा के बीच आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज और नोक-झोंक हो रही थी। इसी दौरान भाभी और भतीजी ने मिलकर संझली हांसदा पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर, सिद्धार्थशंकर टोप्पो, सहायक अवर निरीक्षक नीलम कुमारी, प्रभाशंकर दुबे, देव नारायण साहू सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने हत्यारोपी भाभी मंझली मुर्मू और भतीजी तारा हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद किया है। मृतक के भाई मनिंदर हांसदा ने अपने चचेरे चाचा भोला हांसदा, भाभी मंझली हांसदा, भाई बिष्णु हांसदा, रायमंड हांसदा और बहन तारा हांसदा के विरुद्ध बहन संझली हांसदा की पत्थर से मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए आवेदन देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का गुहार लगाया है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: सेल ने अप्रैल'25 - फरवरी'26 के दौरान दर्ज की अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री Bokaro News: सेल ने अप्रैल'25 - फरवरी'26 के दौरान दर्ज की अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री
गाड़ियों के जुलूस से नहीं, मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था: अजय साह
Pakur News : पुलिस अधीक्षक ने किया SC/ST थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा
US B-2 ने ईरान के तालेघन-2 पर GBU-57 बंकर बस्टर गिराए? सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे 3 गड्ढे
धनबाद में बड़ी कार्रवाई, बस से 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो नकली घी बरामद
ग्रीनहाउस गैस नीति के साथ बदल रही भारतीय राजनीति की दिशा
Giridih News : मॉडल अनुमंडल की हकीकत: बस स्टैंड नहीं, शौचालय नहीं, विकास सिर्फ कागजों में
Chaibasa News : नाले में मिला नवजात बच्ची का शव, इलाके में सनसनी
कोडरमा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार
Ranchi News : सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर की पहल, 141 लोगों की हुई जांच
Chaibasa News : बाईपास के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों ने तोड़ा दम
Chaibasa News : पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर युवक ने दी जान