Land Dispute Murder
समाचार  राज्य  अपराध  देवघर  झारखण्ड 

Crime News: देवघर के सोनवा डंगाल में 65 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

Crime News: देवघर के सोनवा डंगाल में 65 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के सोनवा डंगाल में 65 वर्षीय वृद्ध रामकी महतो की हत्या से सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह सुनसान डंगाल में उनका शव मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पुत्र प्रवीण महतो ने परिवार के कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद और पिता को पहले धमकी मिलने की बात कही है।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: विधायक के सहायक के निधन पर राजद नेता सुभाष यादव ने जताया शोक

Koderma News: विधायक के सहायक के निधन पर राजद नेता सुभाष यादव ने जताया शोक कोडरमा के चितरपुर में जमीन विवाद में विधायक के सहायक सह चालक राजकुमार यादव की हत्या के बाद राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने उनके पैतृक आवास का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए खाद्यान्न व आर्थिक सहायता दी और समाज से जमीन विवादों में हिंसा की राह छोड़ने की अपील की।
Read More...
समाचार  राज्य  पाकुड़  झारखण्ड 

Pakur News: ताड़ का पेड़ काटने को लेकर विवाद, महिला की मौके पर ही मौत

Pakur News: ताड़ का पेड़ काटने को लेकर विवाद, महिला की मौके पर ही मौत पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में ज़मीनी रंजिश और ताड़ के पेड़ काटने के मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली। दो पक्षों के बीच हुई तीखी नोकझोंक इतनी बढ़ी कि विरोधियों ने महिला पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हिरणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Read More...
समाचार  राज्य  अपराध  साहिबगंज  झारखण्ड 

Sahebganj News : बोरियो में जमीन विवाद ने ली महिला की जान, भाभी-भतीजी गिरफ्तार

Sahebganj News : बोरियो में जमीन विवाद ने ली महिला की जान, भाभी-भतीजी गिरफ्तार साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के कारण एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बांझी फुटानी हाट परिसर में संझली हांसदा नामक महिला की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका का अपनी चचेरी भाभी और भतीजी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
Read More...
समाचार  राज्य  हजारीबाग  झारखण्ड 

Hazaribagh News: हत्या और चोरी के 3 मामलों का एक साथ खुलासा, 13 आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh News: हत्या और चोरी के 3 मामलों का एक साथ खुलासा, 13 आरोपी गिरफ्तार हजारीबाग पुलिस ने शनिवार को तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों का खुलासा करते हुए कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें बड़कागांव के नापोखुर्द में स्कॉर्पियो से कुचलकर हुई दो हत्याएं, सिकरी में जमीन विवाद को लेकर गला रेतकर की गई हत्या और चौपारण से चोरी हुए टोटो की बरामदगी शामिल है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल वाहन और हथियार भी बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Read More...

Advertisement