Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की अपील, 9 अगस्त शिविर में जुड़वाएं नाम

लोकतंत्र की मजबूती में निभाएं अपनी भागीदारी

Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की अपील, 9 अगस्त शिविर में जुड़वाएं नाम
(विशेष मतदाता शिविर साहिबगंज)

साहिबगंज जिले में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है तथा 4 सितंबर 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने 9 अगस्त 2026 को आयोजित विशेष शिविर में पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व संशोधन कराने की अपील की है।

साहिबगंज: उपायुक्त सह निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार दुबे ने जानकारी दी कि साहिबगंज जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए आवेदन दिए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए 9 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने सभी पात्र नागरिकों से शिविर में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है या होगी तथा जो संबंधित मतदान क्षेत्र के निवासी हैं। वे फॉर्म-6 एवं घोषणा प्रपत्र भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। ऐसे पात्र नागरिक जिनका नाम 5 अगस्त को प्रकाशित प्रारूप सूची में समय पर गणना प्रपत्र जमा नहीं होने के कारण शामिल नहीं हो सका है, वे भी दावा-आपत्ति अवधि में फॉर्म-6 एवं घोषणा प्रपत्र भरकर अंतिम सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।

Jharkhand Govt Ad
यदि किसी परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं और उन्हें एक ही बूथ पर लाना चाहते हैं तो फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि आवश्यक सहायता के लिए मतदाता अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों, उनके परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से आग्रह किया कि 9 अगस्त के विशेष शिविर का लाभ अवश्य उठाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भागीदारी निभाएं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन
pakur News: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण
Adivasi Mahotsav: मोरहाबादी में सजेगा आदिवासी संस्कृति का भव्य मंच, वंदना दादेल ने तैयारियों का लिया जायजा
तकनीक और परंपरा के समन्वय से संभव है आदिवासी सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सपना
JPSC विवाद: JPSC-JSSC कथित धांधली पर सरकार और छात्रों की वार्ता, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने गांडेय नवोदय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
गिरिडीह में पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
Koderma News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता
Koderma News: सीओ सारांस जैन ने गरियाय बिरहोर टोला का किया औचक निरीक्षण
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की अपील, 9 अगस्त शिविर में जुड़वाएं नाम
Sahebganj News: तीनपहाड़ के लोहिया भवन के पास लटका बिजली का तार, बड़े हादसे का खतरा
Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में चमके कोडरमा के जवान