JPSC विवाद: JPSC-JSSC कथित धांधली पर सरकार और छात्रों की वार्ता, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

मोरहाबादी स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार और आठ सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई विस्तृत वार्ता

JPSC विवाद: JPSC-JSSC कथित धांधली पर सरकार और छात्रों की वार्ता, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील
मोरहाबादी में JPSC-JSSC छात्र आंदोलन को लेकर सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता।

रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता एवं धांधली के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण वार्ता हुई। मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में हुई बैठक में सरकार की ओर से चार मंत्री और छात्रों की ओर से आठ सदस्य शामिल हुए। छात्र प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगें तथ्यों एवं साक्ष्यों के साथ सरकार के सामने रखीं।

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितता और धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। शनिवार को रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार के प्रतिनिधिमंडल और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच महत्वपूर्ण वार्ता हुई। हालांकि, वार्ता के दौरान विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई, लेकिन बैठक किसी अंतिम एवं निर्णायक निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी।

सरकार और छात्रों के बीच हुई विस्तृत वार्ता

सरकार की ओर से वार्ता में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव शामिल हुए। वहीं छात्र प्रतिनिधिमंडल में रामा अवतार महतो, दिनबंधु मंडल, चंदन रजक, विमल कुमार, प्रेम कुमार, रवि शंकर, अमित कुमार शर्मा और कमलेश चौधरी शामिल रहे।

Jharkhand Govt Ad
वार्ता सकारात्मक माहौल में हुई। छात्र प्रतिनिधिमंडल ने JPSC और JSSC परीक्षाओं से जुड़ी अपनी विभिन्न मांगों को तथ्यों एवं साक्ष्यों के साथ सरकार के समक्ष रखा। मांगों के अलग-अलग बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। हालांकि, बैठक के बाद किसी अंतिम निर्णय की घोषणा नहीं हुई। सरकार की ओर से आगे भी वार्ता जारी रखने का आमंत्रण छात्र प्रतिनिधिमंडल को दिया गया।

सरकार ने देवेंद्र नाथ महतो से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की

वार्ता के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में जल्द सकारात्मक निर्णय की घोषणा करेगी।

यह भी पढ़ें: झारखंड को मिले 58 Mini Water Tender with Mist Technology, फायर सेफ्टी व्यवस्था होगी मजबूत

वहीं, देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी मांगों को लेकर जारी आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही। शनिवार को उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का सातवां दिन रहा।

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद:JPSC-CGL विवाद फिर गरमाया, बाबूलाल मरांडी ने CID की कार्यप्रणाली पर लगाए गंभीर आरोप

शहीद निर्मल महतो को समर्पित किया भूख हड़ताल का सातवां दिन

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने शनिवार को झारखंड आंदोलन के शहीद निर्मल महतो को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का सातवां दिन शहीद निर्मल महतो को समर्पित किया।

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर छात्रों के न्यायपूर्ण आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

बताया गया कि शनिवार को छात्रों के सत्याग्रह धरना का 15वां दिन और देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का सातवां दिन रहा।

आदित्य प्रसाद साहू और पीयूष मिश्रा पहुंचे धरना स्थल

आंदोलन को समर्थन देने और छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू तथा अभिनेता पीयूष मिश्रा भी धरना स्थल पहुंचे। दोनों ने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

छात्रों का आंदोलन JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर जारी है। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच आगे होने वाली वार्ता पर आंदोलन की अगली दिशा निर्भर करेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विश्व जनजाति दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विश्व जनजाति दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर उठाई डीड राइटरों की समस्याएं
सीआईडी जांच केवल आई-वॉश, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए सरकार: शशांक राज
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जेवलिन थ्रो विजेताओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Ranchi News: 09-10 अगस्त को आदिवासी महोत्सव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
Bokaro News: स्वांग कॉलोनी में अवैध क्वार्टर कब्जे पर सीसीएल कथारा जीएम का कड़ा रुख
Sahibganj News: सड़क कम, गड्ढे ज्यादा! साहिबगंज में बारिश ने खोली बदहाल सड़कों की पोल
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कतार प्रबंधन प्राथमिकता
आदित्य साहू ने अनशनरत छात्रों से की मुलाकात, जेपीएससी-जेएसएससी की सीबीआई जांच मांगी
JPSC विवाद: JPSC-CGL विवाद पर पाकुड़िया में प्रदर्शन, ABVP ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन
pakur News: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण