Sahibganj News: JPSC-JSSC घोटाले पर साहिबगंज में भाजयुमो का विशाल मशाल जुलूस, CBI जांच की मांग

पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने भर्ती घोटालों की CBI जांच की मांग की

Sahibganj News: JPSC-JSSC घोटाले पर साहिबगंज में भाजयुमो का विशाल मशाल जुलूस, CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में साहिबगंज में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निकाले गए विशाल मशाल जुलूस में शामिल पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा और भाजपा कार्यकर्ता

साहिबगंज में JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने विशाल मशाल जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा सहित भाजपा के कई नेता शामिल हुए। स्वामी विवेकानंद चौक से शुरू होकर रेलवे स्टेशन चौक तक पहुंचे जुलूस में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

साहिबगंज: राज्य में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटाले को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है। इसी मुद्दे पर शुक्रवार की शाम को प्रदेश भाजपा के निर्देश पर साहिबगंज भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल के नेतृत्व में विशाल आक्रोश मशाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में मुख्य रूप से राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा शामिल हुए।

शहर के स्वामी विवेकानंद चौक से शुरू हुआ यह मशाल जुलूस पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा की अगुवाई में शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ साहिबगंज रेलवे स्टेशन चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशालें जलाकर वर्तमान गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
 मौके पर पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य की हर भर्ती परीक्षा में धांधली का खेल चल रहा है। जेपीएससी का पेपर लीक होने के बाद उसकी जांच एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को सौंप दी गई और बिना सही जांच के पीटी का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए ताकि इस घोटाले में शामिल सभी लोगों को सजा मिल सके।

Jharkhand Govt Ad
 जुलूस में पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद चौधरी, अरविंद सिन्हा, मुकेश यादव, गौतम पंडित, कारण यादव, अनुराग राहुल, कई भाजपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार को इस मामले में तुरंत कदम उठाने होंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Deoghar News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ भुवानिया ने ली समीक्षा बैठक Deoghar News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ भुवानिया ने ली समीक्षा बैठक
झारखंड को मिले 58 Mini Water Tender with Mist Technology, फायर सेफ्टी व्यवस्था होगी मजबूत
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन  
झारखंड अग्निशमन सेवा का आधुनिकीकरण, संकरी गलियों में भी तुरंत पहुंचेगी फायर ब्रिगेड
2047 में कांग्रेस: विरासत बचेगी या बिखरेगी? डॉ. अतुल मलिकराम का राजनीतिक विश्लेषण
Koderma News: ग्रिजली पब्लिक स्कूल में यूकेजी के नन्हे बच्चों ने सीखी 'किचनैट एक्टिविटी'
Deoghar News: मधुपुर के छात्रों की समस्याओं पर SKMU कुलसचिव को ज्ञापन, समाधान का आश्वासन
Koderma News: स्व. आकाश पासवान के श्रद्धा कर्म पर उमड़े जनप्रतिनिधि, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Jharkhand Assembly: JPSC-JSSC मुद्दे पर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन, डॉ नीरा यादव भी हुईं शामिल
Deoghar News: रोटरी क्लब ऑफ मधुपुर का 24वां इंस्टॉलेशन समारोह, नई टीम ने संभाली कमान
Koderma News: तिलोकरी में ट्रांसफार्मर जलने से 48 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप
झारखंड में कांग्रेस केवल मलाई खाने के लिए सत्ता से है चिपकी, छात्रहित से इन्हें कोई सरोकार नहीं: आदित्य साहू