झारखंड में कांग्रेस केवल मलाई खाने के लिए सत्ता से है चिपकी, छात्रहित से इन्हें कोई सरोकार नहीं: आदित्य साहू

झारखंड में कांग्रेस केवल मलाई खाने के लिए सत्ता से है चिपकी, छात्रहित से इन्हें कोई सरोकार नहीं: आदित्य साहू
आदित्य साहू ने कांग्रेस पर साधा निशाना (फोटो: ANI)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को छात्रों और युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं है और वह केवल सत्ता का लाभ लेने के लिए सरकार से जुड़ी हुई है।

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दिल्ली में संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए झारखंड में छात्र आंदोलन पर कांग्रेस की चुप्पी पर एक बार फिर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को अन्यायी, झूठी और धोखेबाज़ पार्टी करार दिया है। 

उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले छह वर्षों से अधिक समय से कांग्रेस के समर्थन से झामुमो के नेतृत्व में सरकार चल रही है। झारखंड सरकार लगातार छात्रों, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। 2019 के बाद जो भी परीक्षाएं आयोजित हुई हैं, उसमें भयंकर धांधली हुई है। अभी झारखंड में हजारों छात्र पिछले 13 दिनों से अपनी न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। लेकिन विडंबना यह है कि दिल्ली में छात्रों के मुद्दे पर गला फाड़ने वाली कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे की जुबां तो बहुत दूर, किसी भी कांग्रेसी के मुंह से आवाज नहीं निकल रही है। झारखंड में कांग्रेस केवल मलाई खाने के लिए सत्ता से चिपकी हुई है, इन्हें छात्रहित या जनता से कोई सरोकार नहीं है। 

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग है कि झारखंड के शिक्षा मंत्री सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का तत्काल इस्तीफा हो और सभी भर्ती परीक्षाओं की जांच सीबीआई से हो। कांग्रेस अगर वास्तव में छात्रों की, युवाओं की हितैषी है तो छात्रों की इन मांगों का वह समर्थन करे। अगर कांग्रेस ऐसा नहीं कर पाती है तो घड़ियाली आंसू बहाना बंद करते हुए सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा करे। श्री साहू ने कहा कि राहुल गांधी, प्रयागराज जाने की बजाय पहले रांची आएं। यहां के छात्र उन्हें ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस की दोहरी राजनीति पूरी तरह बेनकाब हो गई है।

साहू ने कहा कि झारखंड सरकार ने कभी भी परीक्षाओं में लगातार हो रही इन धांधलियों पर गंभीरता नहीं दिखाई। हजारों छात्र राजधानी रांची में जब आंदोलन को विवश हुए तो उनकी सुध लेने की बजाय  उल्टा उन्हें कई प्रकार से प्रताड़ित करने का काम यह सरकार कर रही है। उन्हें टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही, रात में बिजली काट दी जाती है। लगातार बारिश में भी छात्र-छात्राएं पूरी जीवटता से डटे हुए हैं। कई छात्र अनशन पर भी बैठे हुए हैं। झारखंड सरकार को सीबीआई जांच तो करानी ही होगी।

यह भी पढ़ें: Politics News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिले भारत रत्न! पहली पुण्यतिथि पर उठी बड़ी मांग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahibganj News: डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में साहिबगंज कॉलेज को फिर अव्वल बनाने का संकल्प Sahibganj News: डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में साहिबगंज कॉलेज को फिर अव्वल बनाने का संकल्प
Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने केरेडारी के बुंडू हाई स्कूल को 10+2 बनाने की मांग की
Deoghar News: भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में केंद्र सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाने पर जोर
Deoghar News: श्रावणी मेले में कांवरिया पथ पर स्प्रिंकलर से हो रहा सुगंधित गुलाब जल छिड़काव
Deoghar News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ भुवानिया ने ली समीक्षा बैठक
झारखंड को मिले 58 Mini Water Tender with Mist Technology, फायर सेफ्टी व्यवस्था होगी मजबूत
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन  
झारखंड अग्निशमन सेवा का आधुनिकीकरण, संकरी गलियों में भी तुरंत पहुंचेगी फायर ब्रिगेड
2047 में कांग्रेस: विरासत बचेगी या बिखरेगी? डॉ. अतुल मलिकराम का राजनीतिक विश्लेषण
Koderma News: ग्रिजली पब्लिक स्कूल में यूकेजी के नन्हे बच्चों ने सीखी 'किचनैट एक्टिविटी'
Deoghar News: मधुपुर के छात्रों की समस्याओं पर SKMU कुलसचिव को ज्ञापन, समाधान का आश्वासन
Koderma News: स्व. आकाश पासवान के श्रद्धा कर्म पर उमड़े जनप्रतिनिधि, दी भावभीनी श्रद्धांजलि