झारखंड को मिले 58 Mini Water Tender with Mist Technology, फायर सेफ्टी व्यवस्था होगी मजबूत
धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
झारखंड सरकार ने राज्य की अग्निशमन एवं फायर सेफ्टी व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 58 आधुनिक Mini Water Tender with Mist Technology वाहनों को अग्निशमन सेवा में शामिल किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य की अग्निशमन एवं फायर सेफ्टी व्यवस्था को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा वाहिनी, धुर्वा (रांची) में आयोजित कार्यक्रम में 58 आधुनिक "Mini Water Tender with Mist Technology" अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। आग लगने की घटनाओं में हर क्षण महत्वपूर्ण होता है और त्वरित प्रतिक्रिया से मानव जीवन तथा संपत्ति को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों की संकरी गलियों, घनी आबादी वाले इलाकों तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ये कॉम्पैक्ट मिनी वाटर टेंडर अत्यंत उपयोगी साबित होंगे।
सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचेगी फायर सर्विस

केवल आग बुझाना ही नहीं, जान बचाना भी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अग्निशमन विभाग के जवानों की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य केवल आग बुझाना नहीं, बल्कि आग में फंसे लोगों का जीवन बचाना भी है। जोखिम भरे हालात में भी जवान पूरी निष्ठा और साहस के साथ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों और नई तकनीकों से लैस होने के बाद अग्निशमन विभाग की क्षमता और अधिक मजबूत होगी तथा आपदा की स्थिति में त्वरित राहत उपलब्ध कराई जा सकेगी।
नागरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण पहल
मुख्यमंत्री ने कहा कि 58 नए अग्निशमन वाहनों का शामिल होना केवल वाहनों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन, संपत्ति और सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित, सशक्त और आपदा-प्रतिरोधी झारखंड के निर्माण का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, डीजी फायर सर्विसेज एम.एस. भाटिया, डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts


Latest News







