Crime News: लिट्टीपाड़ा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या
धारदार हथियार से पत्नी और सास की हत्या के बाद आरोपी मौके से हुआ फरार
पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के झेनागड़िया गांव में गुरुवार को हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के झेनागड़िया गांव में गुरुवार को हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। वहीं सूत्रों के हवाले से उसकी गिरफ्तारी की चर्चा है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

Related Posts


Latest News







