Giridih News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में साइबर सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित

सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत

Giridih News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में साइबर सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित
(गिरिडीह साइबर सुरक्षा कार्यशाला)

गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेंगाबाद में जिला समाज कल्याण शाखा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को पौधारोपण, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम और 1930 व 1098 हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।

गिरिडीह: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), बेंगाबाद में जिला समाज कल्याण शाखा, गिरिडीह द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) अभियान के अंतर्गत पौधारोपण, साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं बाल विवाह रोकथाम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार एवं बाल अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान से हुई। छात्राओं एवं उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वातावरण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि एक पौधे की तरह प्रत्येक बालिका का भी संरक्षण, शिक्षा और विकास समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

Jharkhand Govt Ad
इसके बाद आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र में छात्राओं को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा ओटीपी, बैंक विवरण एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। छात्राओं को मजबूत पासवर्ड का उपयोग, दो-स्तरीय सुरक्षा (Two-Factor Authentication) अपनाने तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम पर विशेष चर्चा की गई। 

छात्राओं को बताया गया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं भविष्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्हें बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की जानकारी देते हुए कहा गया कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत संबंधित प्रशासन, पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचित करें। छात्राओं से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जागरूक करने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें: Giridih News: ब्लड डोनेशन मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक, अधिक रक्तदान शिविर लगाने के निर्देश

कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धियोजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई तथा छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उसरी नदी बचाओ अभियान समिति ने बालमुकुंद फैक्ट्री पाइपलाइन के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण शाखा, गिरिडीह से बिक्कु कुमार यादव, विकास कुमार,एवं नीलम मंडल उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षित डिजिटल जीवनशैली अपनाने, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को देने की अपील की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: एस.पी. कॉलेज में सीट कटौती के खिलाफ छात्र समन्वय समिति की अनिश्चितकालीन तालाबंदी Dumka News: एस.पी. कॉलेज में सीट कटौती के खिलाफ छात्र समन्वय समिति की अनिश्चितकालीन तालाबंदी
Dumka News: बांधडीह आंगनवाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Dumka News: स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर किया सर्वे, जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत
Dumka News: विभिन्न मांगों को लेकर कृषि कर्मचारी संघ ने की निदेशक से मुलाक़ात 
Pakur News: शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर राहुल मुर्मू ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Sahibganj News: यात्रियों की सतर्कता से पकड़ी गईं 2 महिला मोबाइल चोर, RPF ने भेजा जेल
Giridih News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में साइबर सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित
Giridih News: झारखंडधाम के विकास के लिए पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय ने पहल की तेज
Pakur News: पाकुड़िया में 215 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ आजसू कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
Pakur News: प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक करें दावा-आपत्ति
Giridih News: जन संपर्क कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा