Dumka News: बांधडीह आंगनवाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पीरामल स्वास्थ्य के मनोज कुमार ने दी जानकारी

Dumka News: बांधडीह आंगनवाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
(जरमुंडी आंगनवाड़ी स्वास्थ्य कार्यक्रम)

दुमका जिले के जरमुंडी स्थित बांधडीह आंगनवाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीड मनोज कुमार ने माताओं को नवजात के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जन्म के एक घंटे के भीतर और छह माह तक केवल स्तनपान कराने के महत्व को समझाया।

दुमका: विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जरमुंडी प्रखंड के बांधडीह आंगनवाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व, नवजात शिशु के समुचित पोषण तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में पीरामल स्वास्थ्य की ओर से प्रोग्राम लीड मनोज कुमार ने उपस्थित माताओं एवं समुदाय के सदस्यों को बताया कि जन्म के पहले एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करना तथा जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध (अनन्य स्तनपान) शिशु के स्वस्थ विकास, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कुपोषण से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि छह माह के बाद ऊपरी आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखना बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए लाभकारी होता है।

Jharkhand Govt Ad
इस अवसर पर उपस्थित एएनएम, सहिया एवं आंगनवाड़ी सेविका ने भी माताओं को स्तनपान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं तथा उनके प्रश्नों का समाधान किया। सभी ने मिलकर विश्व स्तनपान सप्ताह के संदेश को अधिक से अधिक परिवारों तक पहुँचाने और प्रत्येक नवजात को समय पर एवं सुरक्षित स्तनपान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में सभी प्रतिभागियों से अपने परिवार एवं समुदाय में स्तनपान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त शेखावत की सख्त हिदायत, उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगेगा अंकुश Palamu News: उपायुक्त शेखावत की सख्त हिदायत, उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगेगा अंकुश
Dhanbad News: सीआईएसएफ ने कोयलांचल में चलाया विशेष अभियान, 143 कोयला वाहनों की सघन जांच
Dhanbad News: बस्ताकोला एरिया 9 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 15 टन अवैध कोयला जब्त
Dumka News: श्रावणी मेले में बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को परिजनों से मिला रही एआई तकनीक
Dumka News: एस.पी. कॉलेज में सीट कटौती के खिलाफ छात्र समन्वय समिति की अनिश्चितकालीन तालाबंदी
Dumka News: बांधडीह आंगनवाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Dumka News: स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर किया सर्वे, जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत
Dumka News: विभिन्न मांगों को लेकर कृषि कर्मचारी संघ ने की निदेशक से मुलाक़ात 
Pakur News: शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर राहुल मुर्मू ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Sahibganj News: यात्रियों की सतर्कता से पकड़ी गईं 2 महिला मोबाइल चोर, RPF ने भेजा जेल
Giridih News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में साइबर सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित
Giridih News: झारखंडधाम के विकास के लिए पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय ने पहल की तेज