Sahibganj News: यात्रियों की सतर्कता से पकड़ी गईं 2 महिला मोबाइल चोर, RPF ने भेजा जेल

जयनगर-हावड़ा पैसेंजर ट्रेन में यात्री का मोबाइल चोरी होने पर मचा हड़कंप

Sahibganj News: यात्रियों की सतर्कता से पकड़ी गईं 2 महिला मोबाइल चोर, RPF ने भेजा जेल
तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ी गई दो महिलाओं को हिरासत में ले जाती आरपीएफ टीम।

साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर जयनगर-हावड़ा पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की सतर्कता से मोबाइल चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ लिया गया। एक यात्री का मोबाइल चोरी होने के बाद संदेह के आधार पर दोनों महिलाओं की तलाशी ली गई, जिसमें चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने तीनपहाड़ स्टेशन पर दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर बरहरवा आरपीएफ पोस्ट पहुंचाया।

साहिबगंज: तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर जयनगर-हावड़ा पैसेंजर ट्रेन में मोबाइल चोरी करने के आरोप में यात्रियों की सतर्कता से दो महिलाओं को पकड़ा गया। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान एक यात्री की जेब से उसका मोबाइल अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिलने पर यात्री को पास में संदिग्ध अवस्था में खड़ी दो महिलाओं पर शक हुआ। संदेह होने पर सह-यात्रियों की मदद से जब दोनों की तलाशी ली गई तो चोरी हुआ मोबाइल उन्हीं के पास से बरामद कर लिया गया।

 इसके बाद गुस्साए यात्रियों ने दोनों को घेर लिया और तुरंत इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी। ट्रेन के तीनपहाड़ स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ की टीम ने दोनों आरोपी महिलाओं को अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछ-ताछ के लिए बरहरवा आरपीएफ पोस्ट लाया गया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हिरासत में ली गई दोनों महिलाओं से कड़ाई से पूछ-ताछ की गई, मोबाइल चोरी की स्वीकारोक्ति के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस चोरी में उनके साथ और कौन-कौन से लोग शामिल हैं? क्या वे ट्रेनों में सक्रिय किसी बड़े मोबाइल चोर गिरोह की सदस्य हैं?
 आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि इस घटना के तार किसी संगठित गिरोह से जुड़े पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा