Sahibganj News: JMM की बड़ी कार्रवाई, सुरेंद्र यादव 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

केंद्रीय समिति के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने जारी किया निष्कासन आदेश

Sahibganj News: JMM की बड़ी कार्रवाई, सुरेंद्र यादव 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में JMM ने सुरेंद्र यादव को 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने साहिबगंज के नेता सुरेंद्र यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। केंद्रीय समिति के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें सभी संगठनात्मक पदों से हटाते हुए प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है।

साहिबगंज:  झारखंड मुक्ति मोर्चा ने साहिबगंज जिले के नेता सुरेंद्र यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा जारी पत्रांक JMM/18DF-54/2026-2027 के अनुसार, सुरेंद्र यादव को पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त कर प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित किया गया है।

 आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई साहिबगंज जिला समिति के पत्रांक JMM/SBG/05/2026 दिनांक 29/02/2026 की अनुशंसा, विभिन्न जन संवाद माध्यमों और सोशल मीडिया से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर की गई है। निष्कासन पत्र की प्रति सुरेंद्र यादव, जिला साहिबगंज को भेजी गई है। साथ ही इसकी सूचना साहिबगंज जिला समिति के अध्यक्ष तथा सचिव को भी दी गई है।

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है। पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगले 6 साल तक सुरेंद्र यादव जेएमएम के किसी पद पर नहीं रह सकेंगे। इस निष्कासन के बाद साहिबगंज जिले की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए किसी मामले के बाद पार्टी ने यह कड़ा कदम उठाया है

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा