Sahibganj News:JMM नेता पंकज मिश्रा की दो टूक, पार्टी के नाम पर गलत काम किया तो 6 साल का निलंबन तय

पंकज मिश्रा बोले- पार्टी से ऊपर कोई नहीं, दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

Sahibganj News:JMM नेता पंकज मिश्रा की दो टूक, पार्टी के नाम पर गलत काम किया तो 6 साल का निलंबन तय
साहिबगंज में झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने पार्टी अनुशासन और सुरेंद्र यादव मामले पर सख्त रुख स्पष्ट किया।

साहिबगंज में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने पार्टी के नाम पर गलत गतिविधियों और भयादोहन करने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की छवि खराब करने वाले किसी भी नेता या कार्यकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा। सुरेंद्र यादव के खिलाफ दर्ज मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी स्तर पर स्पष्टीकरण मांगा गया है और पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है।

साहिबगंज: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने जिले में पार्टी के नाम पर चल रही मनमानी को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि अब किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर जिला का कोई भी नेता या कार्यकर्ता अपनी हेकड़ी दिखाकर लोगों को डराता है या गलत काम करता है तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।

उन्होंने पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य सुरेंद्र यादव के खिलाफ जिरवाबाड़ी थाना में दर्ज मामले का जिक्र करते हुए बताया कि इस मामले में जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने पहले ही सुरेंद्र यादव से 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। पुलिस इस केस की जांच पूरी तरह निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के कर रही है और कानून के दायरे में जो भी कार्रवाई बनती है वह पुलिस करेगी।   

Jharkhand Govt Ad
 उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन से ऊपर कोई नहीं है और इस तरह की हरकतों को वे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। आम जनता से अपील करते हुए केंद्रीय सचिव ने कहा कि अगर पार्टी के नाम पर कोई व्यक्ति भयादोहन कर रहा है या गलत काम में शामिल है तो उसकी सूचना तुरंत उन्हें दें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और शिकायत मिलने पर संबंधित झामुमो कार्यकर्ता के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे
Deoghar News:चांदमारी मोहल्ले में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन हटेगी, छह माह बाद मिली बड़ी राहत 
Deoghar News: रेलवे के समर्पित टीटीआई एस. सैन गुप्ता सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, साथियों ने भावभीनी विदाई दी 
साहिबगंज को पूर्वी भारत का व्यापारिक गेटवे बनाने की जरूरत: राजेश अग्रवाल
साहिबगंज के 32,517 विद्यार्थियों को मिलेगी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप, 6.77 करोड़ रुपये स्वीकृत
Sahibganj News: NH-80 की बदहाली पर फूटा गुस्सा, कीचड़ में लेटकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Sahibganj News: श्रावणी मेला 2026: शिवगादी धाम के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, रोपवे-हेलीपैड की तैयारी
Sahibganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में प्रेमचंद जयंती पर वृक्षारोपण, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Sahibganj News:JMM नेता पंकज मिश्रा की दो टूक, पार्टी के नाम पर गलत काम किया तो 6 साल का निलंबन तय
Koderma News: परीक्षा विधेयक 2026 का स्वागत, सुरेंद्र भाई मोदी बोले- पेपर लीक पर लगेगा प्रभावी अंकुश
जामताड़ा में भाजपा का विराट आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला
Jharkhand News: राजीव गांधी का डिजिटल भारत का सपना हो रहा साकार: दीपिका पांडेय सिंह