राजमहल में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर संपन्न, ग्रामीणों को घर के पास मिली सुविधा
27 जुलाई को फिर आयोजित होगा विशेष लाइसेंस शिविर
साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड परिसर में परिवहन विभाग द्वारा विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, वाहन चालकों और आम नागरिकों ने लर्निंग तथा स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। विभागीय टीम ने दस्तावेजों का सत्यापन और आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की।
साहिबगंज: झारखंड सरकार के निर्देश और जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आईद के मार्गदर्शन में राजमहल प्रखंड परिसर में आज विशेष ड्राइविंग शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अगला ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन आगामी 27 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
शिविर का समय पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक रखा गया था। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सभी सेवाएं उपलब्ध कराना था। ताकि लोगों को बार-बार जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।


परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। विभाग ने सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था के लिए आम नागरिकों से सहयोग मांगा। इस अवसर पर परिवहन विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर सुमित प्रकाश, जगन्नाथ कुमार, रितिका कुमारी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


