Koderma News: चलती ट्रेन से उतरते वक्त नीचे गिरे बुजुर्ग, आरपीएफ की तत्परता से बची जान
गाड़ी संख्या 12382 डाउन खुलने के दौरान हादसा
कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर चलती ट्रेन संख्या 12382 डाउन से उतरने के प्रयास में जयनगर निवासी मुस्ताक खान नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेन मैनेजर की चेन पुलिंग और आरपीएफ टीम की त्वरित कार्रवाई से उनकी जान बच गई, जिसके बाद उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोडरमा: रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। अपनी बेटी और दामाद को ट्रेन में बैठाने आए मुस्ताक खान चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में संतुलन खो बैठे और ट्रेन के नीचे चले गए। हादसे में उनका दाहिना पैर गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन आरपीएफ जवानों की त्वरित कार्रवाई से उनकी जान बच गई।
घटना सुबह करीब 10:36 बजे गाड़ी संख्या 12382 डाउन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 से खुलने के दौरान हुई। ट्रेन मैनेजर ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। मौके पर मौजूद आरपीएफ टीम ने यात्रियों की मदद से घायल को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की। जयनगर थाना क्षेत्र के खेसकरी के रहने वाले मुस्ताक खान अपनी बेटी और दामाद को ट्रेन में बैठाने के लिए स्टेशन आए थे। वे दोनों को ट्रेन में बैठाकर निकल रहे थे इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


