Dumka News: दिसंबर 2026 तक सभी गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने हेतु जलसहियाओं की विशेष बैठक
डीएमएफटी लीड ने गूगल शीट भरने की प्रक्रिया समझाई
दुमका सदर प्रखंड सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल-2 द्वारा आयोजित बैठक में दिसंबर 2026 तक सभी गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने व जल मीनारों की गूगल शीट से निगरानी हेतु जलसहियाओं का क्षमता वर्धन किया गया।
दुमका: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, अंतर्गत सदर प्रखंड दुमका के प्रखंड सभागार में कार्यपालक अभियंता की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज टू अंतर्गत सभी ग्रामों को माह दिसंबर 2026 तक ओडीएफ प्लस गांव बनाने को लेकर सभी जलसहियाओं के साथ विशेष बैठक-सह क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता के द्वारा सभी प्रतिभागियों को #SLWM के लिए विभिन्न संरचनाओं यथा पंचायत स्तरीय सेग्रीगेशन शेड, नाडेप ,सोक पिट एवं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए विशेष रूप से विस्तार पूर्वक से चर्चा करते हुए प्रेरित किया गया।
सभी जल सहिया को माह दिसंबर 2026 तक अपने अपने गांव को ओडीएफ प्लस गांव घोषित करने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक से समीक्षा की गई। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित जल मीनार की यथा स्थिति जानने के लिए जिला स्तर पर प्रशासनिक रूप से अनुश्रवण करने हेतु गूगल शीट तैयार की गई है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


