Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ का फ्लैग मार्च और मोबिलाइजेशन ड्रिल संपन्न
राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा हेतु बीसीसीएल-सीआईएसएफ प्रतिबद्ध
बाघमारा और बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने ड्रोन सर्विलांस व मोबिलाइजेशन ड्रिल चलाकर 6 अवैध मुहाने बंद किए तथा अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा कसा।
बाघमारा: सीआईएसएफ ने आज भी कई चिन्हित क्षेत्रों का निरीक्षण किया इसी क्रम में एरिया-01 बरोरा ड्रोन सर्विलांस के दौरान पुराने रैट-होल, शताब्दी कोल डंप एवं अन्य चिन्हित हॉटस्पॉट्स का निरीक्षण किया गया, जिसमें कोई सक्रिय अवैध खनन अथवा संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई।
एरिया-03 गोविंदपुर ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से चिन्हित हॉटस्पॉट्स का निरीक्षण किया गया और सभी क्षेत्र सामान्य पाए गए, कोई सक्रिय अवैध खनन नहीं मिला। एरिया-05 सिजुआ लोयाबाद पाँच नंबर बस्ती के समीप चिन्हित अवैध उत्खनन स्थल की भराई का कार्य बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा प्रगति पर है।
एरिया-06 धनसार सूचना के आधार पर एस एन आर माइंस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के प्रवेश की सूचना मिलने पर एरिया कमांडर एवं कंपनी कमांडर दो क्यू आर टी के साथ मौके पर पहुँचे। सीआईएसएफ टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भाग गए, और उनके संभावित भागने के मार्ग की पहचान कर नोडल सुरक्षा अधिकारी को उसे तत्काल अवरुद्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
एरिया-बीके-II: रीजनल स्टोर एवं वर्कशॉप क्षेत्र में 39 बल सदस्यों (04 SOs एवं 35 ORs) की सहभागिता से मोबिलाइजेशन ड्रिल एवं एरिया डोमिनेशन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

एरिया-एसएमडी (सुदामडीह): सुदामडीह वाशरी क्षेत्र में कंपनी कमांडर के नेतृत्व में 19 बल सदस्यों (04 SOs एवं 15 ORs) की सहभागिता से मोबिलाइजेशन ड्रिल एवं एरिया डोमिनेशन कराया गया; ड्रिल शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
संयुक्त कार्रवाई एवं विशेष पहल

निरंतर निगरानी ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी जारी है तथा अवैध उत्खनन स्थलों की भराई व अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है। राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा एवं कोयला चोरी, अवैध खनन तथा अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


