Sahebganj News: आत्मा सभागार में कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न
सीआरपी सखी दीदियों ने जैविक आदानों की जानकारी दी
साहिबगंज के आत्मा सभागार में कृषि व भूमि संरक्षण योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसके बाद निदेशक विकास कुमार ने बरहेट के भागाबांध तालाब और कुसमा बीआरसी केंद्र का निरीक्षण किया।
साहिबगंज: कृषि, आत्मा, भूमि संरक्षण एवं उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आत्मा सभागार, साहिबगंज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक, समिति, झारखंड, रांची ने की। बैठक में जिले के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम), सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक में आत्मा योजना के तहत संचालित किसान समृद्धि योजना, सोलर पंप अधिष्ठापन, कृषक पाठशालाओं के संचालन और विभागीय योजनाओं के वित्तीय व्यय की प्रगति की समीक्षा की गई। निदेशक ने सभी प्रखंडों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सोलर पंपों की स्थापना में तेजी लाने, कृषक पाठशालाओं का शीघ्र संचालन सुनिश्चित करने और योजनाओं के वित्तीय व्यय में गति लाने पर विशेष जोर दिया।


निदेशक विकास कुमार ने कहा कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य में सुधार और किसानों की उत्पादन लागत कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण जैविक आदानों के उत्पादन को बढ़ावा देने और अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन का रूप देकर किसानों की आय बढ़ाने और टिकाऊ कृषि व्यवस्था विकसित करने के लिए सभी अधिकारियों को समन्वित प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अरुण कुमार भोक्ता, जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन, भूमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) मंटू कुमार सहित संबंधित प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी, बीटीएम, एटीएम एवं विभागीय कर्मी मौजूद थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


