Sahebganj News: शौचालय से लेकर मंईयां सम्मान योजना तक, एनएसएस टीम ने जाना गांव का हाल

सालबनी और भोटोटोला में सात दिवसीय विशेष शिविर

Sahebganj News: शौचालय से लेकर मंईयां सम्मान योजना तक, एनएसएस टीम ने जाना गांव का हाल

मॉडल कॉलेज राजमहल की एनएसएस इकाइयों द्वारा गोद लिए गए गांव सालबनी और भोटोटोला में सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन व्यापक ग्राम सर्वेक्षण किया गया। लगभग 100 स्वयंसेवियों ने 110 परिवारों का सर्वे कर बुनियादी सुविधाओं व सरकारी योजनाओं की स्थिति का डेटा जुटाया और ग्रामीणों को जागरूक किया।

साहिबगंज: मॉडल कॉलेज राजमहल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 और इकाई-2 द्वारा गोद लिए गए ग्राम, सालबनी एवं भोटोटोला में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन व्यापक ग्राम सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण को सुचारू रूप से कराने के लिए स्वयंसेवियों को अलग-अलग टीमों में बांटा गया।दोनों इकाइयों के लगभग 100 स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर करीब 110 परिवारों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों से उनकी समस्याओं, जरूरतों और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई।

स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सरकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया। सर्वे में शौचालय, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, वृद्धा पेंशन योजना, अबुआ आवास, मंईयां योजना, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की जानकारी एकत्रित की गई। ग्रामवासियों ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना की और ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को लगातार आयोजित करने की मांग की। 

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रमजान अली और डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में चल रहे इस शिविर की सराहना करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम सर्वेक्षण से ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने स्वयंसेवियों से सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोयले के कई अवैध मुहाने बंद सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोयले के कई अवैध मुहाने बंद
सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में चार टन अवैध कोयला लदा वाहन जब्त
Sahebganj News: ‘जनता दरबार’ का आयोजन, डीसी ने समस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Sahebganj News: शौचालय से लेकर मंईयां सम्मान योजना तक, एनएसएस टीम ने जाना गांव का हाल
Dumka News: स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की समीक्षा बैठक संपन्न, सभी गांवों में तेज होगा शौचालय निर्माण
Dumka News: उपायुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बीज वितरण के निर्देश
Dumka News: जामा के पन्दनपहाड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मवेशी को बचाने के प्रयास में पलटा वाहन
Deoghar News: जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समीक्षा बैठक में रेल परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
Hazaribagh News: बीडीओ और सीओ ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी
Hazaribagh News: सीडी-सीएसआर के तहत एनएमएल ने दो विद्यालयों में शुरू किया रूफटॉप सोलर पावर प्लांट
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज