सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में चार टन अवैध कोयला लदा वाहन जब्त
अवैध खनन के खिलाफ लगातार जारी रहेगा अभियान
बाघमारा के ब्लॉक-2 क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया माइंस इलाके में सीआईएसएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर चार टन अवैध कोयला लदा एक वाहन जब्त किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश और सीआईएसएफ डीआईजी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र में कोयला तस्करों के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी गई है।
बाघमारा: गोपनीय सूचना के आधार पर गुरुवार रात सीआईएसएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से ब्लॉक-2 क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया माइंस के ऊपर इलाके में छापेमारी कर अवैध कोयला लदा एक वाहन जब्त किया। वाहन से लगभग चार टन कोयला बरामद किया गया। सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि अवैध कोयले के परिवहन की सूचना मिलने पर संयुक्त कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान कोयला लदा वाहन पकड़ा गया, जिसे जब्त कर लिया गया है। बरामद कोयले एवं वाहन के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है। मामले में सीआईएसएफ द्वारा MMDR के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन एवं कोयला तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


