नीट विवाद से सियासी भूचाल! धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सोनम वांगचुक
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अनशन का ऐलान
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने घोषणा की है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो वे 28 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। उनका आंदोलन कथित नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और लद्दाख के पर्यावरण एवं सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर है।
नई दिल्ली: पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार के मुद्दों पर मुखर आवाज रहे सोनम वांगचुक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं देती है, तो वे 28 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
यह अनशन कथित नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और लद्दाख के पर्यावरण, संस्कृति तथा स्थानीय लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा था कि वे सरकार के जवाब का 27 जून तक इंतजार करेंगे। यदि कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे जंतर-मंतर पर अनशन शुरू करेंगे।


सीजेपी ने देशभर के युवाओं, छात्रों और नागरिकों से 28 जून को जंतर-मंतर पहुंचकर इस आंदोलन के समर्थन में शामिल होने की अपील की है। संगठन का कहना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

