Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी

Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस

बेंगलुरु के केआर पुरम इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस को बड़ी बेटी और उसके लिव-इन पार्टनर पर शक है, दोनों फिलहाल फरार हैं।

Bengaluru Triple Murder Case: बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवती पर अपने माता-पिता और छोटी बहन की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार इस खौफनाक कांड में युवती का लिव-इन पार्टनर भी शामिल था। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। यह घटना केआर पुरम इलाके के सीगेहल्ली स्थित साई ग्रीन अपार्टमेंट में हुई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने 55 वर्षीय सोमसुंदर, उनकी पत्नी मुथुलक्ष्मी (48) और छोटी बेटी सुप्रिया (20) के शव बरामद किए। शुरुआती जांच से पता चला कि तीनों को धारदार हथियार से मारा गया था। घटनास्थल की भयावह स्थिति देखकर पुलिस ने इसे बेहद निर्मम हत्याकांड करार दिया है।

Bengaluru Triple Murder: बड़ी बेटी और उसके पार्टनर पर गिरी शक की सुई, दोनों फरार

पुलिस जांच में परिवार की बड़ी बेटी श्वेता और उसके लिव-इन पार्टनर केनेथ का नाम उभरकर सामने आया है। दोनों घटना के बाद से लापता हैं। पुलिस को संदेह है कि इस तिहरे हत्याकांड के पीछे इन्हीं दोनों का हाथ है। आरोपियों को दबोचने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्वेता के माता-पिता उसके लिव-इन रिश्ते से बिल्कुल राजी नहीं थे। इसी बात को लेकर घर में अक्सर कहासुनी और तनाव बना रहता था। इसके अलावा श्वेता पर करीब 30 लाख रुपये का कर्ज होने की भी बात सामने आई है। परिवार के सदस्य उससे इस कर्ज के बारे में जवाब मांगते थे जिससे घर का माहौल और बिगड़ता जा रहा था। पुलिस का मानना है कि यही दोनों वजहें मिलकर इस खूनी वारदात की जड़ बनीं।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल

Shweta Kenneth Murder: कैसे दिया गया इस खौफनाक वारदात को अंजाम

जांच के मुताबिक सोमवार को श्वेता और केनेथ घर आए। उस वक्त घर में सिर्फ मां मुथुलक्ष्मी थीं। किसी बात पर बहस हुई और देखते ही देखते उन पर हमला कर दिया गया। थोड़ी देर बाद छोटी बहन सुप्रिया घर लौटी तो उसे भी नहीं बख्शा गया। पुलिस के अनुसार उस पर भी धारदार हथियार से वार किए गए जिससे उसकी मौत हो गई।

कुछ देर बाद पिता सोमसुंदर घर पहुंचे तो उन पर भी हमला बोल दिया गया। बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने मदद के लिए घर से बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

गहन जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारियों को संदेह है कि यह हत्याकांड पूर्वनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है हालांकि उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। पड़ोसी और स्थानीय लोग इस हत्याकांड से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच हो रही है और जल्द ही आरोपी कानून की गिरफ्त में होंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान