जादू-टोना के शक में डॉक्टर ने मेड की हत्या, परिवार ने बताई मानसिक बीमारी की बात

जादू-टोना के शक में डॉक्टर ने मेड की हत्या, परिवार ने बताई मानसिक बीमारी की बात

दिल्ली में एक डॉक्टर ने जादू-टोना के शक में अपनी मेड की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली के एक पॉश इलाके से एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है। एक डॉक्टर ने अपने घर काम करने वाली मेड की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर के मन में यह गहरा वहम था कि उसकी मेड जादू-टोना करती है, जिसकी वजह से उसके बेटे की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को मौके से ही दबोच लिया। हमले में पहले क्रिकेट बैट का इस्तेमाल किया गया और फिर धारदार हथियार से इस खौफनाक काम को अंजाम दिया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जो कुछ बताया वह चौंकाने वाला था। उसने कहा कि मेड मीना के घर में रहते हुए नकारात्मक शक्तियां प्रवेश कर गई हैं। इसी के चलते उसके बेटे की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित हो रहा था। इस सोच से लगातार परेशान रहते हुए एक दिन उसने मीना पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि पहले उसने परिवार से मीना को काम से हटाने की बात कही थी, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।

मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे डॉक्टर गुप्ता

इस पूरे मामले में एक और अहम पहलू सामने आया है। आरोपी की पत्नी और बेटे ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर गुप्ता लंबे अरसे से अवसाद यानी डिप्रेशन की गिरफ्त में थे और नियमित रूप से दवाएं ले रहे थे। परिवार का कहना है कि उनकी मानसिक स्थिति काफी समय से ठीक नहीं थी और वे अक्सर तनाव में डूबे रहते थे।

पुलिस कर रही है गहन जांच

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब तक पूछताछ में हत्या का कोई ठोस या तार्किक कारण सामने नहीं आया है। पुलिस अब हत्या की असली वजह तलाशने के साथ-साथ आरोपी की मानसिक स्थिति और मेडिकल रिकॉर्ड की भी बारीकी से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है और आरोपी हिरासत में है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान