पश्चिम मेदिनीपुर में मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

घर से अगवा कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप

पश्चिम मेदिनीपुर में मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, मुख्य आरोपित गिरफ्तार
जोड़ागेड़िया जांच केंद्र में मामले की जांच करती पुलिस।

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन क्षेत्र में एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पश्चिम मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना बेलदा थाना क्षेत्र के दांतन-दो ब्लॉक की है। आरोप है कि सोमवार देर रात संजय भुइयां नामक युवक युवती के घर में जबरन घुस गया और उसे अगवा कर पास के एक सुनसान जंगल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

बताया गया है कि रात में परिजनों ने युवती को घर में नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह युवती जंगल से गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। इसके बाद परिजनों ने बेलदा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेलदा थाना और जोड़ागेड़िया पुलिस चौकी की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने स्निफर डॉग की मदद से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपित संजय भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में फोनपे कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

बुधवार को आरोपित को दांतन एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: 'मां रानी' के नाम पर बड़ा खेल! लाखों रुपये लेकर फर्जी फाइनेंस कंपनी फरार

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की संख्या घटी, 500 से घटाकर 150 कंपनियां तैनात पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की संख्या घटी, 500 से घटाकर 150 कंपनियां तैनात
पश्चिम मेदिनीपुर में मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, मुख्य आरोपित गिरफ्तार
अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर प्रारंभिक सहमति, 14 बिंदुओं वाले मसौदे से मध्य पूर्व में तनाव घटने की उम्मीद
टीवीके सरकार का पहला विधानसभा सत्र आज से, विपक्ष कानून-व्यवस्था पर घेरने को तैयार
विशेष अभियान का असर: औरैया पुलिस ने 13 गुमशुदा व्यक्तियों को परिवार से मिलाया
19 जून का इतिहास: नोबेल विजेता आंग सान सू ची और राहुल गांधी के जन्म का दिन
राहुल गांधी को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, मानहानि मामले में ऑर्डर शीट तलब
Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 
Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच
Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता
Palamu News: जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं 
Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन