Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन

सुरक्षा तैयारियों का भौतिक सत्यापन करेगी जिला स्तरीय समिति

Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन
(नीट परीक्षा की समीक्षा)

धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 21 जून को होने वाली नीट यूजी-2026 पुन: परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। जिले के 7 केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता, कड़े सुरक्षा घेरे और जिला कंट्रोल रूम की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

धनबाद: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी)-2026 के पुनः आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) के सदस्यों को सभी परीक्षा केंद्रों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा करने और आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा अवधि में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा।

जिले में 21 जून को सात परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी-2026 की परीक्षा पुनः आयोजित की जाएगी। इनमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर-1, डिग्री कॉलेज आरएसपी-2 जामाडोबा, बीआईटी सिंदरी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, आईआईटी आईएसएम, एसएसएलएनटी कॉलेज धनबाद तथा आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर शामिल हैं। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक, जबकि दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) परीक्षार्थियों के लिए शाम 6:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्र अधीक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, अजीत कुमार झा बने प्रखंड अध्यक्ष

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Tags:   
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान  Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 
Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच
Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता
Palamu News: जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं 
Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की व्यापक समीक्षा
Dhanbad News: बीसीसीएल में ओबीसी कोल कर्मियों का मिलन सह सम्मान समारोह, देव कुमार वर्मा बने प्रभारी
मधुपुर-जगदीशपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
Deoghar News: जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कटेगा वेतन
Deoghar News: नीट परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार ने संभाला मोर्चा
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल का पदमा प्रखंड में सघन दौरा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Hazaribagh News: पंजाब जा रहे ट्रक से 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद, तस्करी नेटवर्क ध्वस्त